Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“अपराध पर पुलिस का प्रहार रुकना नहीं चाहिए”: मुख्‍यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2022, गुरूवार, सहारनपुर। मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी मशीनरी को आमने सामने बिठाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपाेर्ट प्रस्तुत की। इस पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार तथा आपत्तियों को रखा। मुख्यमंत्री ने प्रगति रिपोर्ट सुनने के बाद सहारनपुर में विकासकार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अपराधी तथा माफिया की कमर तोड़ने का जो सिलसिला सहारनपुर में शुरू हुआ है, वह बेहद सराहनीय है। अपराध पर पुलिस का यह प्रहार रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने पुलिस महकमे के आला अफसरों को निर्देशित कर कहा कि महिला सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता हो, जिले में अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस अपना सर्वोत्तम प्रयास करे।

जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जनपद की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की

सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा की जनपदीय कोर कमेटी से संवाद के बाद शाकुंभरी विश्वविद्यालय होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने सांसद तथा विधायकों के साथ सरकारी मशीनरी की साझा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट के तथ्यों को सुना तथा जनपदवार संज्ञान लिया। बैठक में नगर विधायक राजीव गुंबर ने मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। राजीव गुंबर ने कहा कि मेडिकल कालेज में साफ सफाई नहीं रहती है, उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है। पिछले दिनों केबिनेट मंत्री वहां निरीक्षण करने पहुंचे तो कुंतलों कूड़ा पड़ा था, बेड पर चादरें नहीं थीं। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। विधायक राजीव गुंबर ने बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने के प्रस्ताव पर अमल का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम अखिलेश सिंह को निर्देश देकर कहा कि इस मामले में तेजी लाते हुए बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने का कार्य किया जाए।

चौथा टाइगर रिजर्व शिवालिक वन प्रभाग बनाने की माँग

विधायक गुंबर ने ही गोगावीर म्हाड़ी मानकमऊ में अवैध कब्जे तथा बाघों के संरक्षण के लिए प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व शिवालिक वन प्रभाग में बनाने का मुद्दा उठाया। कहा कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, टाइगर रिजर्व एरिया बनने से लकड़ी का अवैध कटान रुकेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव बाघों के संरक्षण तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से बेहतर है। इस प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा कराया जाएगा। सहारनपुर में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग भी उठाई गई। विधायक मुकेश चौधरी ने नकुड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मांग की। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि विभाग की ओर से 1200 रुपए प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के खाते में भेजे जा रहे हैं, इस पैसे का सही जगह प्रयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी बच्चे किताबों तथा स्कूल ड्रेस में ही स्कूल पहुंचें। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र के विकास का मुद्दा जोरशोर से बैठक में उठा।

बैठक में जिले के सभी विधायक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!