Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

बहन शाहीन को लेकर हुई इमोशनल आलिया भट्ट रो पड़ीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो किसी शूटिंग सेट या किसी नाटक का नहीं है, बल्कि यह वीडियो एक वुमेन सेमिनार का है, जहां आलिया स्टेज पर इमोशनल हो गई। दरअसल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस वक्त अपनी बहन शाहीन भट्ट की किताब ‘आई हैव नेवर बीन अनहैप्पीयर’ के बारे में बाते कर रही थीं, जो शाहीन ने अपने ड्रिपेशन की कहानी को लेकर लिखी है।

वीडियो में दिख रहा है कि आलिया भट्ट रो रही हैं और उनके पास उनकी बहन शाहीन भी बैठी हैं, जो उन्हें चुप होने की काफी कोशिश करती हैं, लेकिन आलिया लगातार रोते हुए दिख रही हैं। आलिया भट्ट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। इस इवेंट में आलिया डिप्रेशन को लेकर बात कर रही थीं और बात करते वक्त इमोशनल हो गई। इस वक्त शाहीन भी आलिया को शांत कराते हुए इमोशनल हो गईं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट की बहन शाहीन 13 साल की उम्र से डिप्रेशन से परेशान हैं और उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर डिप्रेशन को लेकर अपनी बात रखी है। अब शाहीन ने एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी कहानी बताई है। इस किताब को लेकर आलिया ने भी पोस्ट किया है और इवेंट के दौरान भी आलिया ने कहा था, ‘मैंने अपनी बहन के साथ रहने के बाद भी उसकी लिखी किताब पढ़ने के बाद ही उसकी भावनाओं को समझा।’

वैसे आलिया अपनी बहन से ज्यादा अटैच हैं और कई बार दोनों साथ दिखाई दिए और दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में शाहीन भट्ट का जन्मदिन भी था, तब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दोनों की बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था- ‘ये वो समय है जब मैं अपनी समझदार बहन के लिए एक परफेक्ट बर्थडे कैप्शन लिखने की कोशिश कर रही हूं। मैं टाइप किया… फिर डिलीट किया…। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि मैं अपनी बहन की तरह अच्छी लेखिका नहीं हूं और हम आपस में ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है।’

आलिया ने आगे कहा- ‘जो रिश्ता हमारे बीच है उसमें कोई भाषा है ही नहीं… सिर्फ हमारी आंखें बोलती हैं… और हमारे पैर, शायद घुटने भी… तो हां, हम दुनिया की सबसे प्यारी बहन हो और मैं खुश हूं कि हमारी बिल्लियों, आलू फ्राई और ढेर सारे लंदन के साथ हमारा अपना एक स्वर्ग है। मैं आशा करती हूं कि तब तक साथ में धूम मचाते रहें जब तक हमारे हाथ और पैर सलामत हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!