Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
खेल-जगत

ICC और BCCI का फिक्सर्स को सामने लाने के लिए बड़ा कदम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) से संबंध रखने वाले कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने अपने यहां एक टी20 लीग आयोजित कराई थी, जिसका नाम कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) था। इस लीग में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का मामला सामने आया है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग और खिलाड़ी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ियों से अभी भी पूछताछ जारी है। इसके अलावा अब बीसीसीआइ और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने भी इसमें दखल दिया है।

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप जैन का कहना है कि कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) सट्टेबाजी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे संपर्क किया है और हर तरह की सहायता करने की बात कही है। आईसीसी और बीसीसीआइ ने केपीएल सट्टेबाजी मामले में बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया था, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वे इन दोनों संस्थाओं की सहायता करेंगे।

आइसीसी ने सट्टेबाजी रोकने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) को खड़ा किया था, जो क्रिकेट में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी बोर्ड मैंबर, खिलाड़ियों, सहायक स्टाफ, कानूनी एजेंसी से संपर्क बनाए रखती है। एसीयू के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल, चेयरमैन रॉनी फ्लनागन सहित बीसीसीआइ ने भी इस टी-20 टूर्नामेंट में सट्टेबाजी को लेकर बेंगलुरु पुलिस से संपर्क साधा है।

कुलदीप जैन ने कहा कि बीसीसीआइ अधिकारियों ने बेंगलुरु में पुलिस के साथ मुलाकात की हे। इसके अलावा जरूरी जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया गया है। बीसीसीआइ की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई ने भी हर प्रकार की सहायता की बात कही है। जैन की मानें तो पुलिस की मदद करने के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी पुलिस से संपर्क साधा है।

वहीं, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के कोषाध्यक्ष विनय मृत्युंजय ने कहा कि राज्य संघ को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आइसीसी ने पुलिस से संपर्क साधा है या नहीं। बता दें कि इस लीग से जुड़ी एक टीम के मालिक और उसके कप्तान समेत कई खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी क्राइम ब्रांच ने सवालों के जवाब देने के लिए बुलाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!