Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी-2022 के चुनाव हुए सपन्न, महामंत्री पद पर ओ.पी. बेजवाल ने को मिले 124 मत

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी – 2022 के चुनाव आज चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी, सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला व लक्ष्मी विष्ट की देखरेख में सपन्न हुए चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ अपराह्न 300 बजे से मतगणना आरंभ हुई।

चुनाव संपन्न होने के उपरांत चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने कार्यकारिणी 2022 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों व दो पदेन सदस्य मनोनीत की घोषणा की। इस अवसर पर शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र अपवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर ओ पी बेजवाल ने 124 मत, संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र कुकरेती, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर नलिनी गोसाई, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार ने 163 व सम्प्रेक्षक पद पर विनोद कुमार पोखरियाल 149 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी ने नौ पदों पर ठाकुर नेगी 176 मत, प्रवीन बहुगुणा 165 मत, महेश कुमार पाण्डेय 156 मत, योगेश सेमवाल 139 मत, राजकिशोर तिवारी 140 मत, राजेश बड़थ्वाल 184 मत, राम अनुज 147 मत, सुरेन्द्र सिंह डसीला 129 मत व सोबन सिंह गुसाई 163 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया निवर्तमान महामंत्री गिरिधर शर्मा को मनोनीत घोषित किया।

इसके अलावा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय राणा ने 116 मत. कोषाध्यक्ष पर पवन नेगी ने 77 मल व सम्प्रेक्षक पर श्रीनिवास पंत ने 85 मत प्राप्त किए। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी पर अमित ठाकुर ने 112 मत, दया शंकर पाण्डेय ने 128 मत, मी. असद खान ने 74 मत प्राप्त किए।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि कुल मत 264 थे इसमें से 241 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 1 मत निरस्त पाए गए। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी की फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और साथ ही जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!