Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 962, दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के साथ ही ओमिक्रोन के मामले भी देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन अब 22 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है। बुधवार को चुनावी राज्य पंजाब में भी ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। उधर, देशभर में ओमिक्रोन के मामले हजार तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के कुल मामले अब बढ़कर 962 हो गए हैं। इसके अलावा 320 लोग ठीक भी हुए हैं।

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर एम्स निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है। डाक्टर गुलेरिया ने लोगों को ना घबराने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे सावधान रहने की जरूरत है। एम्स की तरफ से जारी वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

ओमिक्रोन के दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

ओमिक्रोन के दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल 263 मामले हैं जबकि 57 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 252 मामले हो गए हैं। प्रदेश में 99 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 45, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16, हरियाणा में 12, पश्चिम बंगाल में 11, एमपी और ओडिशा में 9-9, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और यूपी में 3-3, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में 1-1 मामला है।

24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 13 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी दस्तक दे रही है। बीते 24 घंटे में ओमिक्रोन के 13,154 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। वहीं, देशभर में कुल मृतकों की संख्या अब 4,80,860 हो गई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.