Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

“एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 23 मार्च को पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में पूर्वाहन 11:00 बजे से किया जाएगा

'जन सेवा' थीम पर जनपद भर में बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की एक आवश्यक बैठक।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, पिथौरागढ़। प्रदेश की वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 23 मार्च से 30 मार्च तक “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का आयोजन जनपद भर में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर जनपद भर में बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

“#एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 23 मार्च को जनपद स्तर पर जनपद मुख्यालय में पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकास भवन सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को टेण्ट व कुर्सी, जल संस्थान को पेयजल, नगर पालिका पिथौरागढ़ को सफाई व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी देते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। वही विकास से जुड़े विभिन्न विभागों को रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्टॉल लगाने की सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

‘जन सेवा थीम’ के अंतर्गत जनपद के विकासखंड स्तर पर भी बहुउद्देशीय शिविर व चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है तथा शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक करवाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!