Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंजाब की शांति से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक संदेश जारी किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था चुस्त है। पंजाब की शांति से हम खिलवाड़ नहीं करने देंगे। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा। हम देश के खिलाफ काम करने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं

विदित रहे कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, अमृतपाल सिंह के पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

ड्रिबूगढ़ जेल में अमृतपाल के साथी

जानकर सूत्रों की माने तो पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियों पर अपना शिकंजा कसा है। पुलिस ने अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह के अलावा दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की एक टीम हरप्रीत को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लेकर पहुंची है। हरप्रीत के अलावा अन्य आरोपियों को भी यहां लाया गया है।

पंजाब पुलिस ने हरजीत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रासुका लगा दिया

पंजाब पुलिस ने हरजीत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ #राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया। पुलिस ने सोमवार को हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। हरजीत को विमान से असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया। एक दिन पहले अमृतपाल के चार सहयोगी भी वहीं भेजे गए थे।

अमृतपाल के 114 सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में छह केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से पुलिस ने नौ राइफल, एक रिवाल्वर और 430 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मर्सिडीज सहित चार वाहन जब्त किए गए हैं।

आइजी (हेड क्वार्टर) डा. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उस पर भी एनएसए लगाया जा सकता है। उसके लिए छापेमारी की जा रही है। गिल ने कहा कि अब तक की जांच में अमृतपाल के आईएसआई कनेक्शन सामने आया है। अमृतपाल और उसके साथियों को विदेश से फंडिग हो रही थी। हवाला के जरिए भी पैसा उन तक पहुंचाया गया।

अमृतसर के कुछ इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर 23 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद

पंजाब सरकार ने कहा कि तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर अमृतसर के कुछ इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर 23 मार्च दोपहर 12 बजे बंद रहेंगी। इसके अलावा कुछ शहरों में मंगलवार दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं चालू कर दी जाएंगी। ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य की जनता को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!