Breaking News :
>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

CBSE की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुलाई है विभागीय अधिकारियों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के आयोजन को लेकर चल रही कसरत के बाद प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। फिर वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से विमर्श करेंगे। इसके बाद जल्द ही परीक्षा के सिलसिले में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यही नहीं, प्रदेश में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के आयोजन में व्यवस्थाएं जुटाने में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग देगी।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद कर दी थी, जबकि 12 वीं की परीक्षा को स्थगित किया था। साथ ही निर्णय लिया था कि एक जून को परिस्थितियों की समीक्षा कर 12वीं की परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 12वीं की परीक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बाद ही वे आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करते हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार भी सीबीएसई की इस परीक्षा को लेकर सक्रिय हुई है। इसी कड़ी में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य मंत्रियों, राज्य के शिक्षा मंत्रियों व सचिवों ने इस मसले पर विमर्श किया। उत्तराखंड की ओर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस बैठक में भाग लिया।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। विद्यार्थियों के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा के संबंध में सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। सोमवार को ही वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 12वीं कक्षा के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षा के स्वरूप आदि को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाओं के आयोजन के लिए मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था, कोविड की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षार्थियों के बैठने के लिए स्थान समेत अन्य व्यवस्था बनाने में सरकार की ओर पूरा सहयोग दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!