Breaking News :
>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के उपचार को प्राप्त हुए 500 इंजेक्शन, अहमदाबाद की एक निजी कंपनी से उत्तराखंड सरकार ने की इनकी खरीददारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के उपचार को 500 इंजेक्शन (एंफोरटेरेसिन-बी) पहुंच गए हैं। सरकार ने इनकी खरीद अहमदाबाद की एक निजी कंपनी से की है। इनमें से 300 इंजेक्शन गढ़वाल मंडल और 200 इंजेक्शन कुमाऊं मंडल को भेजे गए हैं।

प्रदेश में इस समय कोरोना के मरीजों को ब्लैक फंगस की बीमारी तेजी से जकड़ रही है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। इसके इलाज में एंटी फंगल इंजेक्शन (एंफोरटेरेसिन-बी) काफी कारगर साबित हो रहा है। उत्तराखंड को पहले चरण में केंद्र सरकार से 50-50 इंजेक्शन की दो खेप मिली थीं। ये इंजेक्शन समाप्त हो गए थे। प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 500 इंजेक्शन मंगाए जा चुके हैं। कुछ और कंपनियों को भी इसके लिए आर्डर किया गया है। जल्द ही रुद्रपुर की फार्मा कंपनी से भी इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही है। जो इंजेक्शन आए हैं, उन्हें गढ़वाल व कुमाऊं मंडल, दोनों ही जगह भेजा गया है। दोनों जगह तैनात नोडल अधिकारी जरूरत की मांग के हिसाब से इनका वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार व अन्य निजी कंपनियों को भी इसकी आपूर्ति के लिए आर्डर भेजे गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!