Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

जल्दी ही बदलेगी दिल्ली-देहरादून के बीच सफर की सूरत

एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने का बेसब्री से इंतजार, 2023 तक पूरा होगा कार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सहारनपुर की तरफ गणेशपुर से डाटकाली के बीच बनने वाली एलिवेटेड रोड का काम पूरा होते ही दिल्ली से देहरादून के बीच सफर की सूरत बदल जाएगी।

इसकी महत्ता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी दिन-रात काम में जुटे हैं। बुधवार को हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के साथ एलिवेटेड रोड की प्रगति का जायजा लिया। काम की तेज गति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने अवगत कराया कि 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड के लिए कुल 550 पिलर का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 230 पिलर खड़े कर दिए गए हैं और करीब 300 पिलर के लिए फाउंडेशन संबंधी काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 340 मीटर की डाटकाली टनल को अक्टूबर 2023 के लक्ष्य की जगह मार्च 2023 में पूरा कर दिया जाएगा। शेष परियोजना पर भी तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना का काम पूरा हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। क्योंकि, गति पर ब्रेक लगाने और जाम का कारण बनने वाले तमाम मोड़ एलिवेटेड रोड के बाद समाप्त हो जाएंगे। इसके नीचे का भाग वन्यजीवों के विचरण के लिए स्वछंद हो जाएगा। निरीक्षण में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, रतन चौहान, संदीप मुखर्जी, सतीश कश्यप, दीपक नेगी, सुधीर थापा, राजू बोहरा, सुबोध नौटियाल आदि शामिल रहे।

सांसद निशंक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि शहर के विस्तार के साथ यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए देहरादून की तरफ आइएसबीटी के पास से एक्सप्रेसवे परियोजना को सीधे फ्लाईओवर से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने चंद्रबनी से अशारोड़ी तक फुटपाथ तैयार करने के निर्देश भी दिए।

परियोजना

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 210 किलोमीटर
  • बजट, करीब 12 हजार करोड़ रुपये
  • एलिवेटेड रोड, 12 किलोमीटर
  • बजट, 1400 करोड़ रुपये
  • लक्ष्य, अक्टूबर 2023

मोहंड के सिंगल लेन पुल की जगह बगल में नया डबल लेन पुल बना

मोहंड में भारी जाम का कारण बनने वाले सिंगल लेन लोहे के पुल की जगह बगल में नया डबल लेन पुल बना दिया गया है। अब यहां से वाहन बिना जाम में फंसे गुजर रहे हैं। एलिवेटेड रोड के बाद इस पुल का प्रयोग वन विभाग कर सकेगा। साथ ही एलिवेटेड रोड के समय-समय पर निरीक्षण के दौरान भी यह पुल काम आ सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!