Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशदेश

झांसी और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास तथा लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 नवम्बर 2022, गुरुवार, लखनऊ। भाजपा के हर समय चुनावी मोड में रहने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन मोड में आ जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगाह उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव पर भी लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस क्रम में प्रदेश के जिलों के दौरे भी कर रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झांसी और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री का विकास कार्य का शिलान्यास तथा लोकार्पण का कार्यक्रम है। इसके साथ ही दोनों जिलों में उनकी प्रबुद्ध जन के साथ वार्ता भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जिले झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। झांसी में उनका करीब 11 बजे आगमन प्रस्तावित है। झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उनका झांसी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। झांसी में उनके सभी कार्यक्रम रानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज में ही होंगे।

झांसी के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव संगमनगरी प्रयागराज है। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब दो बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री प्रयागराज के परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर 2:00 बजे से वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। परेड मैदान में ही वह प्रबुद्ध जन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

प्रयागराज के परेड मैदान में ही 3:00 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता का करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को चार बजे से मेला प्राधिकरण के आइसीसीसी सभागार में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 व माघ मेला के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

प्रयागराज के सभी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.