Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखनाथ मंद‍िर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी की नजर महिला कांस्टेबल पर नजर पड़ी जो अपने बच्चे को गोद में लेकर कर रही थी ड्यूटी

मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों से रात में छोटे बच्चे वाली महिला कांस्टेबल से ड्यूटी कराने की वजह पूछी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2021, सोमवार, गोरखपुर। रविवार रात में गोरखनाथ मंद‍िर भ्रमण के दौरान गोशाला गेट के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला कांस्टेबल पर पड़ी, जो अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थी। फिर तो मुख्यमंत्री का बाल प्रेम जाग उठा। उन्होंने पहले उसे बच्चे दुलराया-पुचकारा फिर साथ चल रहे पुलिस अफसरों से रात में छोटे बच्चे वाली महिला कांस्टेबल से ड्यूटी कराने की वजह पूछी। अफसरों ने बताया कि रात 10 बजे तक ही उसकी ड्यूटी है तो दिन में उससे ड्यूटी कराने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री गोशाला की ओर चले गए।

पूजापाठ के बाद की गौ-सेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह आवास से बाहर आए तो सबसे पहले उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। भ्रमण के दौरान अपने श्वान कालू और गुल्लू के साथ खेलना भी मुख्यमंत्री नहीं भूले।

जनता दर्शन में 225 लोगों की सुनी समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के जिलों से आए 225 लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वह समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। हमेशा की तरह इस बार भी जनता दर्शन में पुलिस और राजस्व विभाग के मामले ज्यादा आए।

जनता दर्शन के लिए हिन्दू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री सुबह करीब 7.30 बजे पहुंचे। वहां समस्या लेकर आए लोगोें को कुर्सियों पर पहले ही बैठाया जा चुका था। मुख्यमंत्री बारी-बारी से हर व्यक्ति के पास खुद गए और उनका लिखित शिकायत पत्र लेकर समस्या को जाना। कुछ शिकायतों को समाधान के लिए कमिश्नर रवि कुमार एनजी तो कुछ के लिए डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी विपिन ताडा को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। हिंदू सेवाश्रम में बैठे लोगों की समस्या सुनने के बाद यात्री निवास में बैठे लोगों को भी बुलाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या सुनी। जनता दर्शन के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री सवा आठ बजे तक रहे और उसके बाद मंदिर कार्यालय आ गए।

लालकक्ष में भी 100 लोगों से मिले मुख्यमंत्री

जनता दर्शन के बाद गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय से सटे लालकक्ष में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 100 लोगों से मुलाकात की। इनमें हिन्दू युवा वाहिनी, भारतीय जनता पार्टी और मंदिर से जुड़े लोग शामिल रहे। इस दौरान भी कुछ लोगोें ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री से कही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!