Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “देश की पूर्ववर्ती सरकारें जो कार्य सोचती रही भाजपा की सरकार ने वह करके दिखाया”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2021, सोमवार, हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ० सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश की पूर्ववर्ती सरकारें जो कार्य सोचती रही भाजपा की सरकार ने वह करके दिखाया है। हमारी सरकार ने उन सभी कार्यों को बेहतर, तीव्र गति और पारदर्शिता के साथ किया है। इसमें हरिद्वार में देश का सबसे बड़ा एसटीपी प्लांट स्थापित होना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना को धरातल पर उतारना, आल वेदर रोड और उत्तराखंड में चार नए मेडिकल कालेजों की स्वीकृति शामिल है। यह ऐसे प्रमुख कार्य हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की केवल सोच में थे और हमने करके दिखाएं हैं। उन्होंने कहा कि 19वीं शताब्दी अंग्रेजों की थी। बीसवीं कांग्रेस की और 21वीं सदी भारतीय जनता पार्टी की है।

गुरुमंडल आश्रम में रविवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश में आज बड़े विजन वाली सरकार काम कर रही हैं जो अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के विकास को संकल्पित है। अब तक की सरकारें सिर्फ इसके आंकड़े जुटाती थीं कि कितने घरों को बिजली मिली और कितने घरों को बिजली देना है। लेकिन, भाजपा सरकार का विचार है कि सभी घरों को बिजली मिलेगी और सबकुछ मिलेगा। राज्य के सुदूर इलाकों में सौर ऊर्जा से बिजली दी जा रही है। नदियों के जरिए जल परिवहन का भी संचालन शुरू किया गया है।

भाजपा सरकार ने बहुआयामी और नई सोच के के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौर ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र भारत में स्थापित कर दिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश में जो पूर्ववर्ती सरकारें रही हैं वह परिवारों की पार्टी की रही है। लेकिन, वर्तमान में जो सरकार है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था से आमजन के जरिए चुनी हुई सरकार है जो आमजन के हित में लगातार अच्छे निर्णय ले रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2002 में जब उन्हें पहली बार हरिद्वार की सेवा करने का मौका मिला था तो उनके सामने हरिद्वार को विकसित करने का एक लक्ष्य था और एक चुनौती भी थी। लेकिन, हरिद्वार की जनता और प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद से निस्संदेह हरिद्वार के विकास में बहुत तेज गति से प्रगति हुई है। सड़क सीवर बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बहुत बड़ी मात्र में लोगों को उपलब्ध हो पा रही हैं। भूमिगत बिजली घर-घर गैस मेडिकल कालेज यह भी हरिद्वार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब इसलिए संभव हो पाया है कि हरिद्वार की जनता ने लगातार उनको सेवा करने का अवसर दिया है। संचालन केयर कालेज आफ नर्सिंग के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा और अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!