Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण, मसूरी-देहरादून रोड पर किक्रेंग-लाइब्रेरी के बीच ढहा पुश्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत अन्य जिलों में झमाझम बारिश हो रही हैं, जिससे दुश्वारियां बढ़ गई है। मसूरी-देहरादून रोड पर किक्रेंग-लाइब्रेरी के बीच कुंज भवन-थापर निवास के समीप पुश्ता ढह गया, जिससे आधी सड़क दरक गई और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।बीते रोज भी दोपहर करीब तीन बजे देहरादून के राजपुर और रायपुर क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई।

वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमोली के समीप सुबह दस बजे अवरुद्ध हो गया था, जो दोपहर एक बजे खुला। उधर, उत्तरकाशी में दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश से पुरोला क्षेत्र में सड़कों और खेतों के पुस्ते ढह गए। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

दोपहर दो बजे तक दून और मसूरी में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। इसके बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और करीब तीन बजे रायपुर, मालदेवता, जाखन क्षेत्र में मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटा तक जारी रही। इससे क्षेत्र के नालों में उफान आ गया। हालांकि, आइएसबीटी, कारगी चौक, बंजारावाला आदि क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई। उधर, मसूरी में भी करीब आधा घंटा तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, इससे लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ीं दून में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें भी जलमग्न नजर आईं।

jagran

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!