Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

शुक्रवार को जिले भर में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा : जिलाधिकारी सविन बंसल

[highlight]प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मीयों को टीका लगेगा।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2021, गुरुवार, हल्द्वानी(सूचना)। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों से जल्द ही मिलने वाली वैक्सीन के टीकाकरण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं सवास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन के टीकाकरण हेतु शासन के निर्देश पर 8 जनवरी को टीकाकरण कार्य का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी व उपजिलाधिकारियों/आई.आर.टी. को निर्देश दिये कि वे वैक्सीन डाई रन हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि ड्राई रन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम त्रुटि रहित सम्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मीयों को टीका लगेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौपी गई है।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 चयनित वैक्सीन टीकाकरण सेन्टर क्रमशः सीएचसी कोटाबाग, पीएचसी धारी, पीएचसी लालकुआँ, सीएचसी भीमताल, सीएचसी रामगढ़, सीएचसी गरमपानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल, सुशीला तिवारी चिकित्सालय तथा पाल नर्सिंग कालेज हल्द्वानी मेें होगा ड्राई रन। उन्होने बताया कि सभी टीकाकरण केन्द्रो हेतु 10 टीमे लगाई जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की माॅक ड्रिल की सभी तैयारिंया पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार की प्रातः 10 बजे से ड्राई रन प्रारम्भ होगा। उन्होने बताया कि जनपद में 54 वैक्सीनेशन तैयार किये गये है। एक सेन्टर मे पांच स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक चिकित्साधिकारी व एक सुपरवाइजर भी तैनात किये जायेंगे। प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है । सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होने बताया कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले रूद्रपुर स्थित रीजनल वैक्सीन सेन्टर मे पहुचेगी, वही से पूरे मण्डल के सभी जिलों को वितरित होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!