Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ली पं० दीनदयाल उपाध्याय/महात्मा गाँधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र की प्रबन्धन समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, ७ जनवरी २०२१, देहरादून (जि.सू.का.)। पं० दीनदयाल उपाध्याय/महात्मा गाँधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र देहरादून की प्रबन्धन समिति की बैठक वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने लैब टेक्निशियनों के मानदेय बढ़ाये जाने हेतु शासन स्तर से आवश्यक पत्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेत्र विभाग में स्थापित लेंसस्टार मशीन की तत्काल मरम्मत करने, शल्य कक्ष हेतु डेफिब्रिलेटर मशीन क्रय करने, सर्जिकल माइक्रोमीटर, जिला विकलांग बोर्ड, डेडबाॅडी फ्रीजर बाॅक्स, फोर्टिज अस्पताल में केन्टीन का मासिक किराया निर्धारण, जन औषधि केन्द्रों से दवा की बिक्री सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति द्वारा रखे गए प्रस्तावों के अन्तर्गत ईएनटी विभाग में शल्य क्रिया हेतु माइक्रोडिब्रिडर विद ब्लेड मशीन क्रय करने, माइक्रोइस्कोप हेतु एक्जन बल्ब, बर्न विभाग हेतु स्कीनमेशन मशीन क्रय करने, आँचल दुग्ध पार्लर खोले जाने, अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत इम्पलांटस/औषधियों/सर्जिकल सामग्रियों के क्रय हेतु तत्काल निविदा आमंत्रित करने, एस.एन.सी.यू हेतु आवश्यक उपकरणों के क्रय करने, नगर निगम के माध्यम से शौचालय निर्माण के अलावा एक अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने तथा कार्यालय ब्लाॅक के मरम्मत सम्बन्धी कार्यों के साथ ही लिफ्ट एवं रैम्प की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

बैठक में जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउण्ड मशीन, ऐक्स- रे मशीन तथा पैथोलाॅजी विभाग की आटो-इनलाईजर मशीनों की ए.एम.सी/सी.एम.सी कराए जाने, जनसुविधा केन्द्र की स्थापना के अलावा विभिन्न अभिलेखों बीजकों अदि के रखरखाव हेतु अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिक को मानदेय पर रखे जाने के प्रस्ताव प्रमुख अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत किए गए। बैठक में विधायक, सांसद एवं मेयर प्रतिनिधियों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा खरीदनें, एन्टी रेबीज इंजैक्शन की अनउपलब्धता के अलावा इमरजेंसी के दौरान अस्पताल कार्मिकों द्वारा जबरन रेफरल कराने जैसे मामलें जिलाधिकारी के संज्ञान में रखे जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को कहा कि चिकित्सकों को निर्देशित करें कि उपचार हेतु आने वाले बीमार व्यक्तियों को जन औषधि केन्द्रों की दवा लिखने के साथ ही इमरजैंसी के दौरान रोगियों एवं तीमारदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश देते हुए, ऐसा करने वाले चिकित्सकों/कार्मिकों विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० मनोज उप्रेती, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी समेत सांसद प्रतिनिधि राजपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि हरीश नारंग, मेयर प्रतिनिधि नगर निगम आशीष नागरथ उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!