Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया

  • डॉ० आर. राजेश कुमार बोले स्वस्थ्य दून व स्वरोजगार है पहली प्राथमिकता, जनता से दुर्व्यवहार नहीं करेंगे बर्दाश्त

“राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा।” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। आज मंगलवार को देहरादून के नए जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार देने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ करने के साथ ही मानसून के दौरान आइआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूणी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्यान की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान के लिए सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जाएगा।

डेंगू व आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है।

समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा

नवागत जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार ने कहा कि जनता से मधुर व्यवहार करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेगे तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अच्छी कार्यशैली से काम करें अधिकारी-कर्मचारी

नवागत जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने पर रहेगा जोर

जिलाधिकारी ने कहा उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस हेतु पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है।

लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है : जिलाधिकारी

नवागत जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले है सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके है। वर्तमान में शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं उन्होंने कहा कि राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार ने कोषागार पहुँचकर डबललाॅक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चंद्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, नगर मजिस्टेस्‍ट्र कुश्म चैहान, अपर नगर मजिस्टेस्‍ट्र मायादत्त जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल समेत राजस्व एवं कोषागार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!