Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों के दिए 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के दिए निर्देश।
  • किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को संभालें।

[highlight]आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत कार्यरत सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे : मुख्यमंत्री[/highlight]
आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने को कहा है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के साथ जरूरी संसाधन जुटाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को संभालें और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें। इसके अलावा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत कार्यरत सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

नेशनल हाईवे, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी आदि विभागों को किसी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस को आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस के साथ हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आपदा की स्थिति में निन्मलिखित नंबरों पर करें फोन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710334, फैक्स नंबर 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070,  9557444486 पर तत्काल सूचना देंगे। साथ ही पीड़ित या अन्य कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर किसी भी दुर्घटना की सूचना दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने लिया आपदा से नुकसान का जायजा

उत्तरकाशी जनपद में ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, पनवाड़ी और मांडो में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को उत्तरकाशी के प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नुकसान के बारे में जानकारी मांगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर बारिश के बाद अब तक हुए नुकसान के बारे में जानकारी मांगी। आपदा में बचाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।

आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पॉंस सुनिश्चित किया जाए

आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पॉंस सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!