Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में डॉ. कफील खान मुंबई से गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में भड़काऊ भाषण देने वाले डॉ. कफील को स्पेशल टास्ट फोर्स (STF) ने मुंबई से दबोच लिया है। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आए डॉ. कफील पर एएमयू की सभा में छात्रों को सांप्रदायिकता के नाम पर उकसाने के साथ ही गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के आरोप हैं।

अलीगढ़ निवासी डॉ. कफील ने 12 दिसंबर को एएमयू में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव के साथ सीएए के खिलाफ हो रही सभा में भाग लिया था। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार कफील ने सभा में छात्रों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया। यहां उन्होंने मोटा भाई शब्द का इस्तेमाल कर इशारों में गृहमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी भी की।

इस मामले में अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में सभा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआइ दानिश ने 13 दिसंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया है कि उसके बाद डॉ. कफील मुंबई भाग गया था, जिसे बुधवार देर शाम एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। डॉ. कफील इससे पहले गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले में भी आरोपित और विवादित रहा है।

मुकदमे में दर्ज कफील के जहरीले बोल

  • सीएए से तुम्हें दोयम दर्जे का बनाया जा रहा है।
  • हम 25 करोड़ हैं। तुम हमें डरा नहीं सकते। हम तुम्हें बताएंगे कि देश कैसे चलेगा।
  • तुम्हारे अब्बा का सर्टिफिकेट ठीक नहीं है, कहकर तुम्हें दौड़ाया जाएगा। यह हमारे वजूद की लड़ाई है, हमें लड़ना पड़ेगा।
  • सीएए ऐसा है कि पड़ोस में चोरी करने वाले चोर को हम अपने घर में नौकरी दे रहे हों।

डॉ. कफील का विवादों से रहा पुराना नाता

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार किए गए डॉ. कफील का विवादों से पुराना नाता रहा है। बीआरडी मेडिकल कालेज, गोरखपुर के बाल रोग विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनाती के बाद विभागाध्यक्ष से असहमति और अपने विवादित बयान की वजह से भी वह हमेशा चर्चाओं में बने रहते थे। अगस्त 2017 में मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत के बाद उनकी भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में डा. कफील को एसटीएफ ने दो सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पहली बार 2013 में दोस्त की जगह मेडिकल की परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्हें तीन माह तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!