Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन

अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के फेमस शो  Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक,  अक्षय कुमार भी अब इस शो में दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक अक्षय कुमार इसकी शूटिंग के लिए मैसूर पहुंच भी गए हैं। मैसूर एयरपोर्ट पर अक्षय को अपनी पूरी टीम के साथ देखा गया है। न्यूज एजेंसी ने अक्षय कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो गार्ड्स के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

इससे पहले रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क मे Man vs Wild की शूटिंग की है। शूटिंग के दौरान रजनीकांत को छोटी-मोटी चोट भी आईं, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की। रजनीकांत शो की शूटिंग के लिए सोमवार को मैसुरु पहुंच गए थे। मंगलवार को शूटिंग खत्म कर वो वापस चेन्नई भी लौट गए। चेन्नई में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शूटिंग स्थल पर कांटों के चलते उन्हें हल्की चोट लग गई।

इसलिए हो रही रजनीकांत की गिरफ्तारी की मांग :

खबरों की मानें तो कुछ एक्टिविस्ट रजनीकांत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शूटिंग को लेकर एक्टिविस्ट का कहना है कि शूट के समय जो क्रू मौजूद था उससे जानवरों पर क्या प्रभाव पड़ा होगा। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि ऐसे क्षेत्र में क्रू की उपस्थिति जानवरों को खतरे में डाल सकती थी और जंगल में आग भी लग सकती थी, जो शुष्क मौसम के कारण तेजी से फैल सकती है’। यही वजह है कि एक्टिविस्ट सुपरस्टार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Twitter पर छबि देखें

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!