Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेशविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

‘एक चिराग शहीदों के नाम’ – दून डिफेंस एकेडमी की प्रेरणादायी एवं सकारात्मक पहल

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से परिपक़्व कर, उन्हें रक्षा सेवाओं, थल सेना, नौ सेना एवं वायु सेना में उज्जवल व चुनौतीपूर्ण भविष्य बनाने के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण देने में “दून डिफेंस एकेडमी” देश का उच्च स्तरीय प्रसिद्ध संस्थान है। देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी मुख्यालय परिसर में आयोजित ‘एक चिराग शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ व डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही देश और हम सुरक्षित है। वीर सैनिकों ने अपनी जान दाव पर लगाकर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा कि डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता का यह सराहनीय कदम है।

“हमारी संस्था के कुशल मार्ग दर्शन व छात्रों के कठोर परिश्रम से 8500 छात्र भारतीय सेनाओं के विभिन्न अंगों के साथ ही मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हम सब दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते है और सभी के घर रोशनी से जगमगाते हैं। वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जहां दिवाली पर अंधकार छाया रहता है, क्योंकि उस घर का लाल देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देता है। हम सभी का कर्तव्य बनता है की देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों शहीदों के नाम एक-एक दीपक जरूर जलाये।”     ———दून डिफेंस एकेडमी निदेशक संदीप गुप्ता

कार्यक्रम से पूर्व डीडीए के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को गुदगुदाने को मजबूर कर दिया। वहीं नंदा फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा ‘सैनिक की माँ’ लघु नाटिका का शानदार मंचन देख सभी भावुक हो गए।


कार्यक्रम में दस शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के साथ ही उनकी आर्थिक सहायता भी की गई। शहीद हवलदार उपदेश पंत, शहीद हवलदार राकेश चंद्रा, शहीद नायक दीपक कुमार, शहीद लेंस नायक संदीप थापा, शहीद रायफल मैन विकास गुरुंग, शहीद रायफल मैन रणजीत सिंह, शहीद रायफल मैन प्रदीप सिंह रावत, शहीद रायफल मैन हमीर पोखरियाल व शहीद सिपाही राजेश जोशी के परिजनों को मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा व डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप ने शॉल ओढ़ा सम्मानित किया।

दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता की इस प्रेरणाप्रद एवं सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। मैं आकाश ज्ञान वाटिका, न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से देश के सभी सम्मानित जनों को यह सन्देश प्रेषित कर रहा हूँ कि दीपावली में जब भी घर को रोशन करने के लिए दिए (दीपक) जलायें, एक दीया(दीपक) अवश्य ही उन शहीदों के नाम का जलायें जिन्होंने हम सभी के घरों को रोशन रखने हेतु अपने प्राणों को देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया। दीपक (दिया) अपनी मातृ-भूमि की मिट्टी के बने हुए ही जलायें। इको फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) दीपावली मनायें।
समस्त देशवासियों को दीपाली की हार्दिक शुभ कामनायें। …………घनश्याम चन्द्र जोशी, सम्पादक

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!