Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति परेड में किया प्रतिभाग

देहरादून 21 अक्टूबर, 2019 (आकाश ज्ञान वाटिका)। मुख्यमंत्री ने सोमवार को देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में शिरकत की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को सलाम किया। यहाँ आयोजित परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने शस्त्र झुकाकर मातमी धुन के बीच शहीदों को सलामी दी।
स्मृति दिवस परेड के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद कांस्टेबल परशुराम भट्ट की पत्नी कमलेश्वरी भट्ट और जगदीश प्रसाद की पत्नी अंजू डोबरियाल को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मचारी हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पूरा देश आज उनके सम्मान में नतमस्तक है। उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं नेपाल, चीन और अंतरराज्जीय सीमाएं हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मिलती है। भौगोलिक और सामरिक महत्व के दृष्टिगत राष्ट्र की सुरक्षा के लिए यह प्रदेश संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।                                                                                                                             ………. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि हरिद्वार जिले में ड्यूटी करते समय कांस्टेबल योगराज सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हाेंने शहीद को नमन करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य 24 घंटे का होता है। थाना कभी बंद नहीं होता। प्रतिदिन अपराध, शांति व्यवस्था, आपदा और आंतरिक सुरक्षा की जटिलताएं पुलिस के लिए नई-नई चुनौती पेश कर रही हैं।

  • 21 अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 15 हजार फीट ऊंचे बर्फीले क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक गश्ती टुकड़ी के 10 जवानों ने चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया। बहादुरी से लड़ते हुए इन जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, एंग्लों इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंमगाई, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव गृह नितेश झा, सचिव हरबंस सिंह चुघ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!