Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डस्वास्थ

आपदा प्रभावित क्षेत्र में नहीं जा रहे डॉक्टर

हीलाहवाली: आपदा प्रभावित क्षेत्र में नहीं जा रहे डॉक्टर

देहरादून विपक्षी दल आपदा नियंत्रण तंत्र फेल होने का इल्जाम यूं ही नहीं लगा रहे हैं। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के अंर्तगत आपदा प्रभावित 12 से अधिक गांवों का जिम्मा एक डीएम पर छोड़ दिया गया है। वहीं जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजा भी जा रहा है वह जाने में आनाकानी कर रहे हैं। बात अगर आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की करें तो डॉक्टर साहब प्रभावित क्षेत्रों में जाने को राजी नहीं हैं। इसकी एक बानगी प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में देखने को मिली।

जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने उत्तरकाशी के आराकोट व अन्य प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए सभी अस्पतालों से डॉक्टर मांगे थे। इस पर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश जारी किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने हड्डी रोग विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन गिरोटी से सलाह कर डॉ. अक्षत मित्तल व मेडिसन विभाग से डॉ. अनुज बग्गा की ड्यूटी आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए लगाई। बताया जा रहा है कि डॉ. अक्षत मित्तल ने बहाना बनाकर ड्यूटी पर जाने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद विभागाध्यक्ष ने दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केआर सोन का नाम प्रस्तावित किया। उनकी डय़ूटी के लिए बकायदा लिखित में आदेश भी तैयार हो गया था। लेकिन डॉ. सोन ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने से हाथ खड़े कर दिए। इस मामले को लेकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक माथापच्ची होती रही। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से लेकर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन के अफसरों के बीच फोन पर कई दौर की वार्ता हुई। मामला और पेचिदा होता इससे पहले अस्पताल प्रबंधन को सख्त रुख अख्तियार करना पड़ा।

डॉ. अक्षत की आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए ड्यूटी लगाई गई। सिर्फ दून अस्पताल ही नहीं बल्कि अन्य अस्पतालों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। इधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा का कहना है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रोटेशन पर चिकित्सक भेजे जाएंगे। डॉ. केआर सोन को दो दिन बाद ड्यूटी पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि आपदा ड्यूटी में किसी भी तरह की बहानेबाजी या आनाकानी नहीं चलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!