Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
देश

पकड़ा गया मेरठ दंगों में शामिल हिस्ट्रीशीटर

Facebook पर फोटो डालना पड़ा महंगा, पकड़ा गया मेरठ दंगों में शामिल हिस्ट्रीशीटर
मेरठ, शहर के भूसामंडी बवाल और शांति मार्च में अशांति फैलाने के आरोपित हिस्ट्रीशीटर सईद अहमद को पुलिस ने मेेेेरठ के मछेरान से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दिनभर वाट्सएप पर सईद की गिरफ्तारी को सेटिंग का सरेंडर नाम देकर वायरल किया गया। माहीगीर अमन सेवा समिति के अध्यक्ष सईद अहमद निवासी बंगला एरिया अलीमपुरा कैंट ने एक अगस्त को दफीना का प्रमाण पत्र देते हुए बताया कि 30 जून को शहर में तीन स्थानों पर हुए बवाल में उसे गलत नामजद किया है, जबकि वह उस समय दफीना में मौजूद था। शिमला में घूमने के दौरान अपने कुछ फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के बाद हिस्ट्रीशीटर सईद अहमद पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया।
खुद को पुलिस का हमदर्द बताते हुए कई उदाहरण भी पेश किए थे। सईद छह मार्च को भूसा मंडी में हुए बवाल का भी मुख्य आरोपित है। इसके अलावा सईद पर शहर के छह थानों में 11 मुकदमे चल रहे हैं और वह सभी में वांछित था। सईद के पक्ष में एक अगस्त को भीड़ ने कप्तान ऑफिस पर प्रदर्शन किया था। तभी कप्तान ने सईद की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस की टीमें बनते ही सईद शहर छोड़कर भाग गया था। 22 दिन बाद पुलिस ने सईद को मछेरान से गिरफ्तार कर लिया।

भीड़ एकत्र कर पुलिस पर बनाता था दबाव : एसएसपी
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बुधवार की रात को सईद अपने परिवार से मिलने घर पहुंचा था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सईद ने भी एक सेवा समिति खोलकर युवाओं को जोड़ रखा था। भीड़ एकत्र कर अक्सर पुलिस पर दबाव बनाता था। सईद को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में बवाल करा सैर पर निकला था आरोपित मेरठ
शांतिमार्च के नाम पर हुए बवाल का मुख्य आरोपित सईद अहमद शहर में बवाल कराकर सैर पर निकल गया था। फैज-ए-आम और भूसा मंडी पर भीड़ जुटाने में सईद सबसे आगे था। इसी भीड़ के दम पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने से डरती थी। पूर्व कप्तान ने भूसा मंडी बवाल में महिलाएं तक जेल भेज दी पर सईद के गिरेबान पर हाथ नहीं डाल पाए। मौजूदा पुलिस कप्तान ने एसपी सिटी को 22 दिन पहले सईद की गिरफ्तारी का टास्क दिया था।

शिमला और नेपाल में छिपा था आरोपी
तब से सईद शिमला और नेपाल में छिप गया था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सईद मेरठ से भगाने के बाद मुरादनगर स्थित अपने घर पर चला गया था। पुलिस मुरादनगर पहुंची तो वहां से दिल्ली के होटल में पहुंच गया। पुलिस के दिल्ली पहुंचने से पहले वह फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंच गया। वहां से शिमला निकल गया। शिमला में कई दिनों तक मौज काटने के बाद नेपाल निकल गया। मामला ठंडा पड़ने के बाद मुरादनगर वापस लौट गया था। सईद ने अपने मोबाइल बंद कर दिए थे।

मुठभेड़ के डर से गिरफ्तारी के लिए कर रहा था सेटिंग
मुरादनगर पहुंचने के बाद सईद गिरफ्तारी के लिए सेटिंग कर रहा था। उसे डर था कि पुलिस मुठभेड़ कर उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है। सईद के साथी सदर बाजार में सेटिंग करने के लिए पहुंचे। तभी पुलिस को शक हुआ था कि सईद बाहर से लौट गया है। पुलिस तभी से उसके मुरादनगर स्थित घर पर नजर रखे हुए थी। बुधवार को मेरठ पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

छह थानों में 11 मुकदमों में नामजद है
सईद युवा सेवा समिति द्वारा 30 जून को फैज-ए-आम कालेज से हापुड़ अड्डे तक बिना अनुमति के जुलूस निकाला। जुलूस में मौजूद भीड़ ने खैरनगर, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डे पर बवाल किया। इस मामले में बदर अली के साथ सईद भी मुख्य आरोपित है। दोनों पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है। 16 जुलाई को महताब सिनेमा क्षेत्र निवासी सलाउद्दीन ने बदर अली और हाजी सईद पर सदर बाजार क्षेत्र की अवैध संपत्ति को एक करोड़ 32 लाख में बेचने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। छह मई को सदर बाजार के भूसा मंडी मछेरान में हुए बवाल को भी हाजी सईद ने ही कराया था। सईद पर सदर बाजार में पांच, रेलवे रोड में दो, देहलीगेट, कोतवाली, सिविल लाइन, नौचंदी में एक-एक मुकदमा दर्ज हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!