Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्ड

मां चिंता मत करना, मैंने दो आतंकियों को मार गिराया; यह बोल जवान हुआ शहीद

रुद्रप्रयाग: जम्मू- कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए जिले के कविल्ठा निवासी मानवेंद्र अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गया, हालांकि शहीद होने से पहले वह अपने साथियों के साथ बहादुरी से आतंकवादियों का सामना करता रहा तथा गोली लगने के बाद भी दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा बार्डर पर बुधवार को अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया। भारतीय सेना ने जबाब में मोर्चा संभाल लिया। रुद्रप्रयाग जिले के मानवेंद्र और उनके साथियों ने मिलकर दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। हालांकि इस दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मानवेंद्र रावत को गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घायल होने के बावजूद उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मां कमला देवी व पत्नी विनीता देवी से भी फोन पर बात कर कहा कि वह ठीक है। चिंता मत करना, मैंने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। शहीद सैनिक का एक बेटा ढाई साल अनुराग व पांच साल की बेटी जाहन्वी है। उनका परिवार देहरादून के नकरौंदा में रहता है, जोकि आजकल गांव आए हैं। पत्नी विनीता देवी अपने मायके रामपुर फाटा में थी और सूचना के बाद परिजन गुरुवार की सुबह उसे कविल्ठा लेकर आए।  दो भाई में मावेन्द्र बड़ा भाई था।

मानवेंद्र 12 वर्ष पूर्व वह सेना में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता नरेंद्र ङ्क्षसह रावत कालीदास स्मारक समिति के अध्यक्ष हैं जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं तथा गांव में मातम छा गया है। पार्थिव शरीर को जम्मू से रुद्रप्रयाग जिले में उसके मूल गांव कविल्ठा लाया जा रहा है। गांव के प्रधान विनोद रावत ने बताया कि  शहीद मानवेंद्र पर गांव को नाज है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!