Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
मनोरंजन

Box Office:सलमान खान की रेस 3 को पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

मुंबई। मौका ईद का हो तो सलमान खान अपने फैन्स को एक मसाला फिल्मी तोहफ़ा ईदी के रूप में देते ही हैं। ये सिलसिला इस बार भी बना रहेगा जब शुक्रवार को उनकी फिल्म रेस 3 रिलीज़ होगी। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस के लिहाज़ से बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की फिल्म रेस 3 इस ईद का सबसे बड़ा और एकमात्र आकर्षण होगी क्योंकि कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं की जा रही है। रेस 3 फुल-ऑन एक्शन मसाला है और इस हिट फ्रेंचाईजी की खासियत रही है कि फिल्म में ट्विस्ट और टर्न भी होते हैं, तो वो भी जरुर देखने मिलेंगे। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। सलमान खान अपने फैन्स के लिए रेस 3 में वो सब कुछ लेकर आये हैं जो दर्शक चाहते हैं। मसलन स्टंट और खुला बदन। रेस 3 को 3 डी में भी रिलीज़ किया जाएगा, जो देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। करीब 140 करोड़ रूपये में बनी रेस 3 को देश भर में 4000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है और इसके अलावा फिल्म दुनिया के कई देशों में भी रिलीज़ होगी।

ट्रेड पंडितों के मुताबिक रेस 3 को 32 से 35 करोड़ रूपये की ओपनिंग लग सकती है। हालांकि फिल्म के गानों में अभी तक वो जान नहीं पकड़ी है, नहीं तो कलेक्शन के कुछ ज़्यादा होने की उम्मीद हो सकती थी। इस फिल्म को सलमान खान और रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं और जानकारी के मुताबिक रेस 3 की 130 करोड़ रूपये की सेटेलाईट राइट्स की डील की गई है।

ईद पर सलमान की फिल्मों की ओपनिंग- 

एक था टाइगर – 32 करोड़ 93 लाख रूपये

किक – 26 करोड़ 40 लाख रूपये

बजरंगी भाईजान – 27 करोड़ 25 लाख रूपये

सुल्तान 36 करोड़ 54 लाख रूपये

ट्यूबलाईट – 21 करोड़ 15 लाख रूपये

रेस सीरीज़ को अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में आई थी l पहले भाग में सैफ़ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे l दूसरी रेस 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस ने जगह बनाई । ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म में सलमान खान सिकंदर और रोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं l जब फिल्म के पोस्टर जारी किये गए तो सलमान खान ने ख़ुद को ” सेल्फलेस ओवर सेलफिश” बताया।

जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में जेसिका के किरदार में हैं, जो रॉ पॉवर किरदार है l फिल्म में बॉबी देओल यश के किरदार में होंगे, मेन मैन’ बन करl वैसा ही किरदार निभाएंगे जैसा पहले भाग में अक्षय खन्ना और दूसरे में जॉन अब्राहिम ने निभाया l गणेश आचार्य की असिस्टेंट डेज़ी शाह, रेस 3 में संजना के किरदार में होंगी l जय वो में वो सलमान टीम का हिस्सा रह चुकी हैं l हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम सूरज बन कर रेस 3 टीम का हिस्सा होंगेl रेस सीरीज़ के दोनों भागों में डिटेक्टिव का किरदार अनिल कपूर ने निभाया था l इस बार सलमान खान के बॉस की भूमिका में होंगे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!