Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा, “आपदा के बहाने कांग्रेस अनावश्यक सियासत करने की कोशिश न करें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नैनीताल । रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आपदा के बहाने कांग्रेस अनावश्यक सियासत करने की कोशिश ना करें। भाजपा सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा आपदा में फंसे लोगों को निकालने के साथ ही प्रभावितों को मदद पहुंचाने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में चलाए जा रहे राहत कार्य का केंद्र सरकार खुद संज्ञान ले रही है।

सोमवार को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में आपदा से बेहद नुकसान पहुंचा है। आपदा के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और सेना की मदद ले ली गई थी। जिससे समय रहते हजारों लोगों को निकालने में सरकार सफल रही। जिले में हर तरह के निरीक्षण के लिए 72 टीमें गठित की गई है। जो नुकसान को सूचीबद्ध कर सही आगणक तैयार कर रही है।

प्रदेश सरकार के पास आपदा राहत कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। आपदा से 20 दिन पूर्व ही 250 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिले हुए हैं। जिससे राहत कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्र द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रदेश में चलाए जा रहे हैं राहत कार्यों का संज्ञान ले रहे हैं। रोजाना उनकी सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आपदा के बहाने सियासत करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेसियों द्वारा बातें उठाई जा रही हैं कि सरकार महज हवाई दौरे कर रही है।

कहा कि आपदा के चलते अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त है। जिस कारण मुख्यमंत्री और उन्हें खुद हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में जाना पड़ा। दो दिन से लगातार वह सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का हाल-चाल जान रहे हैं। बेतालघाट में सड़क बंद होने के बावजूद वह प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों कि गलत समीक्षा कर उसे राजनीतिक रूप देने का प्रयास न करें। यदि सरकार के कार्यों में कुछ कमी नजर आती है तो खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के मददगार बने।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि बलियानाला क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए लोगों की विस्थापन की मांग की जा रही है। जिस कारण लोगों को कृष्णापुर पालिका आवासों में विस्थापित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। साथ ही प्रशासन द्वारा रूसी बाईपास क्षेत्र में प्रभावितों को बसाने के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गयी है। जल्द औपचारिकताएं निपटा कर लोगों को वहां बसाया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आपदा के चलते आंशिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से अब तक 3800 रुपये अहेतुक राशि दिए जाने का प्रावधान था। मगर उन्होंने नियम विरुद्ध जाकर राज्य सरकार से इस राशि को बढ़ाए जाने को लेकर बात की है। मुख्यमंत्री अथवा अन्य मदों से आंशिक नुकसान पर भी कम से कम दस हजार रुपये अहेतुक राशि प्रभावित को दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!