Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
क्राइमताज़ा खबरें

आर्यन खान के साथ तीन अन्य सेलिब्रिटी किड्स की चैट भी आई सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में इन दिनों जेल में बंद हैं। उन पर ड्रग्स की खरीद करने का आरोप है। आर्यन खान की जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाकर उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आर्यन खान की व्हाट्सऐप चैट में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के नाम का भी खुलासा हुआ है।

अनन्या पांडे और आर्यन खान पर कथित तौर पर व्हाट्सऐप चैट सामने आई हैं। अब आर्यन खान की जमानत की सुनवाई से पहले इन दोनों सितारों की एक और चैट का खुलासा हुआ है। अनन्या पांडे और आर्यन खान ड्रग्स को लेकर चर्चा करते थे। वहीं शाह रुख खान के बेटे की दूसरी चैट भी सामने आई है जिसमें आर्यन खान अपने दोस्त से मजाक करते हुए उसको डराते हैं कि एनसीबी उस पर कार्रवाई करेगी।

व्हाट्सऐप चैट में आर्यन खान एक अचित कुमार से थोक में ड्रग्स खरीदने की बात कर रहे हैं। आर्यन खान ने अचित कुमार से 80,000 रुपये की ड्रग्स (वीड) मंगवाई थी। आर्यन खान के फोन से बरामद किए गए व्हाट्सऐप डेटा में दो अन्य लोगों के साथ ड्रग्स पर ग्रुप चैट भी सामने आई है। एनसीबी के पास अनन्या पांडे के अलावा तीन अन्य सेलिब्रिटी किड्स के साथ आर्यन खान की चैट का पता चला है।

एनसीबी को पता चला है कि कुछ ड्रग पेडलर और सप्लायर हैं जो अपने ऑपरेशन का विस्तार कर रहे हैं और बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। एनसीबी अनन्या पांडे को एक सप्लायर के तौर पर पूछताछ कर रही है, जो इन चैट्स के हिसाब से कम मात्रा में डील करती थीं। आपको बता दें कि आर्यन खान का मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था।

आर्यन की जमानत के लिए उनके वकील अब तक कई बार जमानत याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोर्ट ने किसी न किसी वजह से उनकी याचिका खारिज कर दी है। आखिरी बार 20 अक्टूबर को इस केस में सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने आर्यन की जमानत अर्जी खारिज की थी, हालांकि उस दिन सबको लग रहा था कि आर्यन रिहा हो जाएंगे, लेकिन कोर्ट का जमानत याचिका खारिज करने का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!