Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने नैनीताल व हल्द्वानी शहर के एडीबी द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने नैनीताल व हल्द्वानी शहर के एडीबी द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पेयजल निगम द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारियाँ ली। बैठक में अभियंता एडीबी ने बताया कि प्रथम फेज में नैनीताल में एसटीपी बनानी है जिसकी डीपीआर धनराशि स्वीकृत हेतु शासन स्तर पर नियोजन विभाग को भेजी गई है। हल्द्वानी महानगर में सीवरेज लाईन, एसटीपी एवं पेयजल कार्य एडीबी द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसके लिए हल्द्वानी महानगर को 05 जोन में बांटा गया है, जोन प्रथम में हल्द्वानी पुराना शहर रखा गया है जिसकी डीपीआर अभी नहीं बनायी जा सकी है एवं जोन 2, 3, 4, 5 की सीवर लाईन की डीपीआर बनाकर नियोजन विभाग को स्वीकृति हेतु भेज दी गई है। साथ ही एसटीपी की डीपीआर भी भेजी गई है। एसटीपी बनाने हेतु भाखडा में बंजर भूमि देखी गई है जो उपयुक्त है जिसका संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजा जाना है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये की एडीबी फेज दो के कार्यो में अभी समय है इसलिए तब तक भूमि आदि का चयन निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर भेजें।
मेयर डाॅ० जोगेन्द्रर पाल रौतेला ने कहा कि महानगर के नये वार्डों में सीवरेज लाईन बनाने में अभी काफी समय लगेगा तब तक वहाँ के घरों के पीटो से मैला वाहन से मैला निस्तारण हेतु जल निगम की एसटीपी के पास उपलब्ध भूमि पर सीवर सेफ्टेज प्लाट बनाया जाने का सुझाव दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये की वे नये सभी वार्ड क्षेत्रों का सर्वे कर क्षमतानुसार सीवर सेफ्टेज प्लाट का प्रस्ताव बनायें।
अधिशासी अभिंयता पेयजल निगम ने बताया कि पेयजल निगम द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत नैनीताल में 5.50 करोड़ रूपये के तथा हल्द्वानी में 80.38 करोड़ रूपये से कार्य स्वीकृत थे। जिसके तहत हल्द्वानी में पेयजल हेतु 17 ओवर हैड टैक व वितरण लाईन डाली गई साथ ही 15 किमी ट्रंक सीवर लाईन व 38 किमी कालौनी संयोजन सीवर लाईन डाली गई। अमृत की 15 योजनाओं में 5 योजनायें पूर्ण हो गयी हैं और 4 योजनाओं में 90 प्रतिशत कार्य हो गया है जबकि और योजनायें देर से स्वीकृत हुई, जिनमें कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि नैनीताल ये अमृत योजना के अन्तर्गत नारायण नगर में एसटीपी बनाया जा रहा है जिसका 60 प्रतिशत कार्य पूर्व हो गया है।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि वे सीवर लाईन हेतु जो सड़क खोदी गई है उसे शीघ्र मरम्मत करें ।
बैठक में अधीक्षण अभिंयता जल संस्थान एके अन्सारी, पेयजल निगम ओपी सिंह, अधिशासी अभियंता एके कटारिया, एसके उपाध्याय, विशाल सक्सेना, अभिंयता एडीबी दीप पंत आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!