Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड का किया मुआयना, लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। पर्यटन नगरी नैनीताल की अपर व लोअर माल रोड लाईफ लाइन हैं। आवागमन के साथ ही यह महत्वपूर्ण रोड तल्लीताल व मल्लीताल को भी जोड़ती हैं तथा सैलानियों के चहल कदमी में भी माल रोड का इसतेमाल होता है। गुजरे समय में लोअर माल रोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा धंस कर झील में समा गया था और काफी बड़ी दरार आ गयी थी, जिससे आवागमन काफी समय तक बाधित रहा और वाहनों का लोड अपर माल रोड पर आ गया। लोअर माल रोड के महत्व एवं उसकी संवेदनशीलता को समझते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने विगत एक वर्ष पूर्व कार्यभार ग्रहण करने के बाद लोअर माल रोड की आवश्यक मरम्मत किये जाने का आगणन लोनिवि से कराया और बजट आवंटन के लिए शासन से प्रभावी अनुश्रवण भी किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि शासन द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 82 लाख की धनराशि इस महत्वपूर्ण लोअर माल रोड की मरम्मत के लिए निर्गत कर दी।
बीते सोमवार को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने लोनिवि तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड का मुआयना किया और लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि लाॅकडाउन हटने के बाद सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। ऐंसे में यातायात को सुगम बनाये रखने के साथ ही पर्यटकों को कोई कठिनाई न हो, लिहाजा ऐंसे में क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर गुणवत्ता के साथ किया जाये। उन्होंने मरम्मत कार्यों के अनुश्रवण के लिए उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी श्री बंसल के अथक प्रयासों से क्षतिग्रस्त मालरोड की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण हेतु शासन ने राज्य योजना के अन्तर्गत 82 लाख रूपये की धनराशि आंवटित की गई। जिलाधिकारी ने गुजरे समय 3 फरवरी 2020 को सड़क के निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क के शाॅर्ट टर्म ट्रीटमेन्ट के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राण्ड होटल के समीप माल रोड में 18 अगस्त 2018 में भू-धसाव के कारण सड़क का 25 मीटर लम्बाई व 2.5 मीटर चैड़ा हिस्सा नैनी झील में समा जाने से वाहनों का आवगमन अवरूद्ध हो गया था। इस स्थान पर वायरक्रेट के अन्दर जीयो बैग एवं रेत भरकर झील के अन्दर डाले गये व इनके सपोर्ट के लिए एक लाईन 75 एमएम जीआई पाईप को झील के अन्दर सीमेन्ट कंक्रीट से ग्राउट किया गया। इस अस्थायी कार्य पूर्ण कर लोअर माल रोड को 20 सितम्बर 2018 को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस किये गये कार्य के बाद भी सड़क के दोनो ओर भू-धसाव हो कर दरारे आ गई स्थल के क्षतिग्रस्त की सम्भावना बनी रही। लोअर माल रोड पर पूर्व में क्षतिग्रस्त रोड के दोनों ओर आई दरारों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आईआईटी की सर्वे कर चुकी टीम के साथ वार्ता कर शाॅर्ट टर्म ट्रीटमेन्ट हेतु कार्ययोजना एवं आंगणन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि समय रहते सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा सके। लोनिवि द्वारा सड़क सुदृढीकरण हेतु 82.01 लाख रूपये का आंगणन प्रस्तुत किया गया, जिसे तुरन्त जिलाधिकारी द्वारा शासन को बजट आवंटन हेतु भेजा गया व शासन स्तर पर कई बार पत्राचार व वार्ता भी की गई।
जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड में ड्रिलिंग के लिए जीबी 42 ड्रिलिंग मशीन के पर्जे नैनीताल पहुॅच चुके हैं, भारी भरकम पुर्जों को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद मौके पर गहरी ड्रिलिंग की जायेगी।
अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए मौके पर 21-21 मीटर गहरी दो लाइनो में 17-17 खड्डे खोदे जाने हैं, जिसके लिए ड्रिलिंग मशीन दिल्ली से मंगाई गई है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड की मरम्मत करना लोनिवि की प्राथमिकता में है तथा युद्ध स्तर पर एक-दो दिन में कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!