Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सविन बंसल ने खनन समिति एवं खनिज फाउण्डेशन की ली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 29 फरवरी 2020 (सूचना)। राज्य सरकार को किसी भी दशा में राजस्व की हानि न हो, इसलिए अवैध खनन, भण्डारण, परिवहन तथा ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में खनन समिति एवं खनिज फाउण्डेशन की बैठक लेते हुए दिए।
श्री बंसल ने क्षेत्रीय समितियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन कार्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये तथा नियमानुसार खनन कार्य करने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्री बंसल ने निर्देश दिए कि गाड़ियो पर आरएफ आईडी सही से न लगाने वाले व वाहनो पर नम्बर प्लेट न लगाने एवं अस्पष्ट व अपठनीय नम्बर प्लेट लगे वाहनों का मौके पर ही पंजीकरण निरस्त करते हुए स्थायी रूप से डिबार करना भी सुनिश्चित करे। उन्होंने डीएफओ रामनगर तथा उप जिलाधिकारी को स्टाॅक लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश खनन विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री बंसल ने सभी डीएलएम को निर्देश दिए कि वे उप खनिज निकासी गेटों पर लगाये गये सीसीटीवी की लोग इन आईडी व पासवर्ड प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज की प्रभावी चेकिंग की जा सके।
बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि वाहन स्वामियों द्वारा ट्रेक्टर का पंजीकरण डम्पर में परिवर्तित कराने के लिए अन्ति तारीख 15 मार्च निर्धारित की गयी, इसके साथ ही खनन कार्य में लगे 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनो को वाहन स्वामियों द्वारा परिवर्तित भी करा जा सकता है व विरासतन नाम परिवर्तन, निष्प्रोज्य वाहन, एक्सीडेंटल प्रकरणों आदि के बारे में क्षेत्रीय समितियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। समिति द्वारा कड़ापानी-कड़ापानी वन के मध्य नन्धौर नदी पर नया गेट खोलने का अनुमोदन किया। एनएच-87 निर्माण हेतु सद््भाव कम्पनी को राजपुरा गेट-2 से उप खनिज निकासी हेतु अनुमोदन किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्घटनाओ से बचने व ट्रेफिक जाम से निजात हेतु विद्यालय टाइम प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक शीश महल व राजपुरा गेट बन्द रखे जायेंगे। हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्णयों का भी शतप्रतिशत अनुपालन कराने पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गयी।
खनिज फाउण्डेशन की बैठक में समिति द्वारा निर्णय लेते हुए जल संस्थान से सम्बन्धित विधानसभा कालाढुंगी क्षेत्र के 23 प्रस्तावों की उपयोगिता, महत्ता एवं आवश्यकता की रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि प्रस्तावों को शीघ्रता से अनुमोदित किया जा सके। विधानसभा क्षेत्र लालकुआ एवं विकासखण्ड हल्द्वानी के 15 प्रस्तावों, सिंचाई विभाग से सम्बन्धित 8 प्रस्तावों, लोनिवि हल्द्वानी से सम्बन्धित 3 प्रस्तावों, शिक्षा विभाग से सम्बन्धित 5 प्रस्तावों, लघु सिंचाई विभाग के 9 प्रस्तावों को उनकी महत्ता, उयोगिता एवं आवश्यकता के विश्लेषण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सन्दर्भित करते हुए सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समिति द्वारा मुख्यतः लोक निर्माण विभाग नैनीताल के 104.11 लाख के, ग्रामीण निर्माण विभाग के 12.60 लाख के, जल संस्थान रामनगर के 49.15 लाख के, शिक्षा विभाग के 2 लाख के, कार्य स्वीकृत किये गये।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने मोटा हल्दू पीएचसी के कायाकल्प हेतु एम्बुलेंस, न्यू बोर्न बेबी वाॅर्मर, टाॅयलेट की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के साथ ही ओखलकाण्डा हेतु डिजिटल एक्सरे मशीन तथा बेस चिकित्सालय हल्द्वानी हेतु इमर्जेन्सी वार्ड तक शेड निर्माण का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, डीएफओ हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी विवेक राॅय, गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, विनोद कुमार, एआरटीओ विमल पाण्डे,गुरूदेव सिंह, डीएलएम अनीस अहमद आदि मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *