Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल की स्वंय रूचि व अभिनव पहल से अब हल्द्वानी शहर वासियों को जल-भराव से मिलेगी निजात

हल्द्वानी, 17 नवम्बर 2019 (सूचना)। विगत कई वर्षो से हल्द्वनाी शहर वाॅक-वे के पास नाले, सौरभ होटल के पास व जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय के नाला ओवरफ्लो होने से सड़को में जल-भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। जिलाधिकारी सविन बसंल ने हल्द्वानी शहर में नाले के ओवरफ्लो हाने से जल-भराव को गम्भीरता से लेते हुए जल-भराव से निजात दिलाने की पहल की अब जो धरातल पर दिखाई दे रहा है।

 

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक व स्थलीय निरीक्षण कर नाले/नहर से बी.एस.एन.एल, पेयजल लाईनों को हटाते हुए नाले-नहर की ऊॅचाई बढाई तांकि पानी बिना अवरोध के बह सकें। उन्होने कैम्प कार्यालय के आगे वर्षा-काल में आये दिन पानी बहाव अवरूद्ध होने से पानी सड़क पर आकर जल भराव हो जाता था जिस पर जिलाधिकारी ने नाले/नहर बहाव अवरूद्ध कर रही बी.एस.एन.एल की लाईन व जल संस्थान की पेयजल लाईन को शिफ्ट करवाकर, पानी का बहाव प्रशस्त करवाया वही सौरभ होटल के आगे भी नहर से बी.एस.एन.एल व पेयजल लाईन शिफ्ट कराते हुए नहर की ऊॅचाई बढ़ाई गयी ।
वर्षाकाल में वाॅक-वे माॅल नाले में ऊपरी क्षेत्र से तीव्र गति से अत्याधिक मात्रा में पानी आता है माॅल के पास नाले का मुहाना छोटा होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर ही बहता है। जिससे जल भराव की स्थिति के साथ ही सड़के भी क्षतिग्रस्त होती है व शहर की जनता को आवागन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने वाॅक-वे माॅल निरीक्षण के दौरान सिचाई, पी.डब्लू.डी,नगर निगम के अधिकारियों को नाले की चैड़ाई बढ़ाने व नाले को सड़क क्रास कराते हुए नहर से जोड़ने का सर्वे कर आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। सम्बन्धितों द्वारा जिलाधिकरी को आंगणन प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने स्वंय रूचि लेते हुए वाॅक-वे नाला कार्य का आंगणन मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज कर मुख्यमंत्री से घोषणा करा दी साथ ही जिलाधिकारी ने नैनीताल रोड़ पर सड़क के दोनों ओर नालियों पर बने फुटपाथ के नीचे नालियां मे सड़क का पानी निकासी हेतु 85 जाॅलियां लगावाई गई। जिससे वर्षाकाल में सड़को का पानी जालियों के रास्ते नालियों में चला जायेगा, जिससे जनता को आवागमन में परेशानी नही होगी वही सड़के क्षतिग्रस्त होने से बचेगी। जिलाधिकारी की स्वंय रूचि व अभिनव पहल से अब हल्द्वानी शहर वासियों को जल-भराव से निजात मिलेगी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!