Breaking News :
>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एस.एस.जे. परिसर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पद से हटाने की माँग को लेकर छात्रों का उग्र विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, अल्मोड़ा। १७ नवम्बर, २०१९, रविवार। शुक्रवार, १५ नवम्बर २०१९ को अल्मोड़ा के एस.एस.जे. परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को खुद के साथ ही परिसर निदेशक पर पेट्रोल डालने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और परिसर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। एस.एस.जे. परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा मेें पुलिस प्रशासन और परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। धारा 144 लागू होने के बावजूद छात्र नारेबाजी करते हुए परिसर में पहुँच गए और दूसरी पाली में आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने दी। छात्रों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई और आक्रोशित छात्र पुलिस को परिसर से बाहर करने पर अड़ गए।
छात्रों ने परिसर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पद से हटाने की माँग की है। इस अवसर पर छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर प्रशासन ने पहले छात्रों की माँगों को एक माह पश्चात् भी पूरा नहीं किया और जब छात्र संघ अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाया तो परिसर प्रशासन के पदाधिकारियों ने छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने वालों में छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा, छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, उपसचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, पूर्व महासचिव अक्षय टम्टा, सोहित भट्ट, आशीष पंत, दीपक मेहता, विनीत बिष्ट, राहुल खोलिया, निशा बिष्ट, चित्रा खाती, चंदन गैड़ा बृजेश, उज्ज्वल जोशी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने सोमवार, १८ नवम्बर को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का एलान कर किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!