Breaking News :
>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उत्कृष्ट वाॅल पेटिंग करने वाली बालिकाओं-बालकों को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने उत्कृष्ट वाॅल पेटिंग करने वाली बालिकाओं-बालकों को सम्मानित किया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री बंसल जहाँ बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए उनकी पढ़ाई जारी रखने हेतु उनकी फीस, ड्रेस, किताबे दे रहे हैं वही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता हेतु स्लोगन, वाॅल पेटिंग कराकर जनता को जागरूक कर रहे हैं।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के अभिवन प्रयासों से जनपद के 14 गरीब, असहाय बेटियों की शिक्षा सुचारू चल रही है, वही बच्चों को वाॅल पेटिंग कर अपने हुनर प्रदर्शन करने कर मौका भी मिल रहा है, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो रहा है।

[box type=”shadow” ]वाॅल पेटिंग

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ योजना के अन्तर्गत जनपद में 26 जनवरी व पोषण दिवस पर वाॅल पेटिंग प्रतियोगितायें आयोजित करायी गई थी। वाॅल पेटिंग प्रतियोगिता ग्रुप व व्यक्तिगत वर्ग में आयोजित हुई। ग्रुप वर्ग में चाॅदनी ग्रुप प्रथम, नाज़िया परवीन ग्रुप द्वितीय व चन्द्र प्रकाश ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा एवं व्यक्तिगत वर्ग में चन्दन प्रथम, अनस खान द्वितीय व मोनिका कटियार तृतीय स्थान पर रही।[/box]

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने प्रथम नवरात्र शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में वाॅल पेटिंग में अपने हुनर दिखाकर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की हौसला अफजाई कर उन्हे पुरस्कृत किया।

श्री सविन बंसल ने वाॅल पेटिंग ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चाॅदनी ग्रुप को रूपये पाॅच हजार (रू० 5000) का ड्राफ्ट व प्रमाण-पत्र प्रदान किये। चाॅदनी ग्रुप के सदस्य चाॅदनी देव, तरूण कुमार, उत्तम सरदार को पुरूस्कार धनराशि प्रमाण-पत्र दिये, साथ ही व्यक्तिगत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे। अनस खान को रूपये तीन हजार (रू० 3000) का ड्राफ्ट व प्रमाण-पत्र दिये। साथ ही पोषण दिवस पर बीडी पाण्डे चिकित्सालय में आयोजित वाॅल पेटिंग में द्वितीय स्थान पर रहे सोम देव ग्रुप को रूपये तीन हजार (रू० 3000) का ड्राफ्ट व प्रमाण-पत्र वितरित किये गए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!