Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने धार्मिक त्यौहारों/आयोजनों के चलते कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 17 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। नवरात्री, दशहरा दीपावली एवं ईद-ए-मिलाद/मिलाद उल नबी बारावफात जैसे धार्मिक त्यौहारों/आयोजनों के चलते धार्मिक स्थलों, बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, माॅल्स एवं सार्वजनिक परिवहनों में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने की सम्भावनाओं को मद्देनजर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरते जाने के निर्देश जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए फेशकवर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई के साथ ही लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सकीय परामर्श के अतिरिक्त भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कम से कम आवाजाही करने जैसे बचावों का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि नाॅबल कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा नहीं आई है इसलिए इससे बचने के मा० मुख्यमंत्री के आह्वान ‘‘जब-तक दवाई नहीं, तब-तक ढिलाई नहीं’’ के सन्देश के प्रति जागरूक रहकर अपना व्यवहार बदलकर कोरोना से लड़ना है और इस वैश्विक महामारी को हराना है।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में त्यौहारों के दृष्टिगत व्यापारियों, स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से निरन्तर सम्पर्क बनाते हुए फेश कवर / मास्क एवं 2 गज की सामाजिक दूरी का अक्षरसः पालन करायें। उन्होंने चिकित्सा एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक दवा वितरण, सैम्पलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द बनाये रखने को कहा। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु पोस्टर, पम्पलेट, ब्राउशर, दीवार लेखन, डुगडुगी व लाउडस्पीकर के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने के प्रयास किए जाने पर बल दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!