Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 में दर्ज जनपद स्तरीय शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, देहरादून, ६ दिसम्बर, २०१९, (सू०वि०)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 में दर्ज, सभी विभागों के लम्बित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए, जिलाधिकारी ने  एल-1 स्तर पर शिकायतों के अधिक लम्बित रहने पर नाराजगी जताते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये तथा शिकायतों का शीघ्र निस्तारण न किये जाने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी। उन्होंने एल-2 लेवल के सभी अधिकारियों को एल-1 लेवल के अधिकारियों के साथ सप्ताह में एक बार समीक्षा करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता से बिना पहल किये अथवा बिना समाधान किये शिकायत को दूसरे स्तर पर स्थानान्तरित करने को गंभीरता लेते हुए कार्यवाही करने के बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि जो एल-1 व एल-2 अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीरता नही दिखाते उनके विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टी अथवा वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर ऐसे विभाग अथवा संस्थाएं जिनका जनपद स्तर पर प्रतिनिधित्व नही है उनके बारें में विस्तृत होमवर्क करते हुए उनसे सम्बन्धित दर्ज शिकायतों को उनसे जुड़े हुए अन्य विभाग अथवा पृथक तरीके से उसका एकाउण्ट बनाने की बात कही। उन्होंने एल-1- एल-2 स्तर पर अधिक समय शिकायत लम्बित रखने वाले विभागों को समय-समय पर निराकरण हेतु सचेत करने के साथ ही पोर्टल तथा विभागीय डाटा में एकरूपता रखने के भी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिये। ऐसे विभाग जो बैठक में अनुपस्थित रहे उनको लम्बित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही सहित विवरण प्रेषित करने की बात भी कही।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मीनाक्षी जोशी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. एस चैहान, डाॅ वन्दना सहित अन्य विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!