Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘ड्रग डिमांड डिडक्शन राष्ट्रीय कार्ययोजना का बेहतर इम्पलिमेन्टेशन हो’’ – जिलाधिकारी सी रविशंकर

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, देहरादून, ६ दिसम्बर, २०१९, (सू०वि०)। जिला संचालन समिति की 5 वर्षीय (2018-2023) द नेशनल एक्शन प्लान ड्रग डिमांड डिडक्शन (एन.ए.पी.डी.डी.आर)’’ राष्ट्रीय कार्य योजना के अनुपालन हेतु देर शाम कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने निर्देश दिये कि ‘‘ड्रग डिमांड डिडक्शन राष्ट्रीय कार्ययोजना का बेहतर इम्पलिमेन्टेशन हो’’। मादक द्रव्यों का इस्तेमाल घटाने के लिए तैयार की गयी राष्ट्रीय कार्य-योजना का जनपद में बेहतर अनुपालन करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास आदि विभागों के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों को आपसी समन्वय से सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान और स्कूलों, कालेजों, तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों पर कार्यशाला, सेमिनारों के माध्यम से बच्चों, किशोरों, युवाओं और माता-पिता के बीच निवारक शिक्षा, परामर्श, उपचार इत्यादि के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने बहुआयामी रणनीति अपनाते हुए प्रभावित व्यक्तियों और परिवार की शिक्षा, नशामुक्ति, रोजगार और आवश्यकतानुसार  पुनर्वास करने के कदम उठाने पर बल देते हुए सभी विभागांे को व्यक्तिगत तथा संचालन समिति के नाते सामूहिक तरीके से नशे के विक्रेताओं पर प्रतिबन्ध लगाने और इस कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिए प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करने को कहा।
बैठक में गैर सरकारी संगठन के सदस्य डाॅ राजीव कुमार ने अपने प्रजेन्टेशन में कहा कि ‘ड्रग डिमाण्ड डिडक्शन (एन.ए.पी.डी.डी.आर) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मत्रालय भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी पंचवर्षीय राष्ट्रीय कार्य योजना है, जिसका उद्देश्य बहु प्रचारित रणनीति के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकना हैं इस कार्ययोजना में शैक्षणिक संस्थानों, प्रवर्तन विभागों/एजेंसियों, न्यायिक अधिकारियों/अधिवक्ताओं, बाल विकास से जुडे़ विभागों सहित  गैर सरकारी संगठनों के लिए जागरूकता सृजन कार्यक्रम, क्षमता निर्माण, नशा बिक्री प्रतिबन्धित उपाय सहित सभी की भागीदारी से नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इसमें पारंपरिक प्रचालित नशे के साथ ही ई-स्मोकिंग, ई-सिगरेट जैसे डिजिटल नशे से छुटकारा दिलाने के प्रयास भी शामिल है और इसके लिए नशीली दवा दुरूपयोग/निगरानी प्रणाली के माध्यम से ड्रग के दुरूपयोग  और सम्बन्धित स्थलों की पहचान करते हुए उसके रोकथाम के बहुपक्षीय एवं प्रभावी प्रयास शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कार्ययोजना भारत सरकार, राज्य सरकारों के समन्वय से इम्पिलमेन्ट कर रही है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा इस कार्ययाजना पर सहमति व्यक्त करते हुए राज्य के नैनीताल और देहरादून जनपदों के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपए का वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बजट भी  आवंटित किया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी एस रावत , पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, अपर नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार,डॉ उत्तम सिंह चैहान,डी आईटी से डॉ नवीन सिंघल व डॉ राकेश मोहन सहित संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!