Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं अपर आयुक्त संजय खेतवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। युग पुरूष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद भर में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कलैक्ट्रेट में तथा अपर आयुक्त संजय खेतवाल ने कमिश्नरी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज भी फैराया गया तथा आयोजित कार्यक्रमों में राम धुन के गायन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, केएस टोलिया, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या द्वारा तल्लीताल डाॅठ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, साथ ही बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, गोविन्द बल्लभ पन्त, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर भी माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कलैक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के सिद्धान्त सर्व मान्य हैं। गाॅंधी जी ने विश्व बन्धुत्व का भी रास्ता लोगों को दिखाया था। आज के दौर में जरूरत है कि हम सब आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ रहते हुए देश के विकास एवं नव निर्माण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि सादगी के प्रति तथा जय जवान जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को भी अपनी कार्य प्रणाली में उतारना चाहिए। हमारा जीवन सादगी भरा हो और हम समर्पण भाव से कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आयात पर निर्भर न रहकर न्यूक्लियर साइंस, अन्तरिक्ष विज्ञान के साथ ही मैनुफेक्चरिंग की दिशा में और अधिक आत्मनिर्भर होना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!