Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल व प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेस नेताओं पर दर्ज़ हुआ केस, हाथरस जाने के दौरान हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत 203 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन नेताओं के खिलाफ में नामजद मुकदमा महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। जबकि 50 अज्ञात नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इन नेताओं के खिलाफ धारा-270 (बीमारी के संक्रमण फैलने की संभावना के दौरान जानबूझकर घातक कृत्य करना), धारा-188 ( सरकारी आदेशों का उल्लंघन करना) और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाई वोल्टेज ड्रामा

इससे पहले हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि पुलिस ने राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए। सड़क पर झाड़ी में गिरने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस हो रही हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी दिख रहा है और राहुल के साथ कुछ उनके सहायक भी हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें पुलिसकर्मी ने धक्का दे दिया। जिसकी वजह से वह गिर गए। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को चोट नहीं लगी है। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने उठाया।

राहुल ने ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना 

राहुल गांधी के सड़क पर गिरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। सड़क पर गिरने के बाद राहुल गांधी दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चलने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें एक्सप्रेस-वे पर जमीन पर एक किनारे बैठा दिया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। यूपी में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।

राहुल व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ले गई फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस 

राहुल व प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस ले गई। जहां पर कुछ समय के बाद कांग्रेस नेताओं को दिल्ली की सीमा में छोड़कर पुलिस वापस आ गई। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा और जतिन प्रसाद भी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा : जिस गाड़ी में राहुल व प्रियंका को बैठाया उस पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता

जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस जाने लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर कर पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए, ताकि उन्हें पुलिस न ले जा सके। वहीं, कुछ कार्यकर्ता उस जीप के ऊपर चढ़कर हंगामा करने लगे, जिसमें राहुल गांधी बैठे हुए थे।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लगाया आरोप : पुलिस ने बर्बर तरीके से पीटा

उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि उन्हें हाथरस जाने से रोका गया। जब वह राहुल के साथ पैदल चलने लगे तो बार-बार पुलिस ने रोका और बर्बरता से लाठीचार्ज किया। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया : पुलिस ने की उनकी पिटाई 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की है। आरोप है कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वहीं, लाठीचार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। बताया जा रहा कि जब राहुल व प्रियंका गांधी को गेस्ट हाउस ले जाया गया तो उसके बाद पुलिस यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण काफिले को वापस नहीं कर पाई पुलिस

इससे पहले जब कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी पर पहुंचा तो लंबा जाम लग गया। पुलिस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल और प्रियंका का काफिला ग्रेटर नोएडा की तरफ बढ़ गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!