Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

डूंगा-मसूरी वाया हाथीपांव मोटर मार्ग को लेकर जिलाधिकारी ने की लोक निर्माण विभाग, वन एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के साथ बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 27 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माननीय विधायक की उपस्थिति में डूंगा-मसूरी वाया हाथीपांव मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग, वन एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल मसूरी तक पहुँच मार्ग बनाने के लिए नन्दा की चौकी-डूंगा होते हुए मोटर मार्ग का निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश एन.एच.ए.आई. के अभियन्ता को दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल मसूरी पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाना आवश्यक है। इस मार्ग को बनाने के लिए एन.एच.ए.आई. को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि इस मार्ग का अलाईमेंट करते हुए विभिन्न स्थानों पर वृक्षों के कटिंग का कार्य कम से कम करते हुए प्रस्ताव तैयार किये जायें। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनने से पर्यटकों को आवागमन की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंनें एन.एच.ए.आई. के अभियन्ता से कहा कि मसूरी पहुँचने के लिए नन्दा की चौकी के साथ ही पौटा से प्रेमनगर वाले मार्ग से भी जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के साथ ही डूंगा के पास खाने-पीने की व्यवस्था वाले वाणिज्यिक गतिविधियों तथा मसूरी के पास पार्किंग स्थलों का भी चयन कर लिया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि नंदा की चौकी से डूंगा होते हुए मसूरी तक बनने वाले 27 किमी मोटर मार्ग में विभिन्न स्थानों जहाँ पर चढ़ाई अधिक है या जहाँ पर हैयरपिन बैंड हों ऐसे स्थानों पर ब्रीज का भी प्रस्ताव किया जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मसूरी वैकल्पिक मार्ग में आ रहे वन अधिनियम के अनुरूप शीघ्रता से कार्यवाही करायें, जिससे अलग-अलग मार्गों से भी लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
बैठक में माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर ने डूंगा-मसूरी वाया हाथी पांव मोटर मार्ग के सम्बन्ध में अपने विचार/सुझाव दिये। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी कालसी एस.पी. शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल, एन.एच.ए.आई. के परियोजना प्रबन्धक पंकज मोर्या, लो.नि.वि. के अधिशासी अभियन्ता जे.एस. चैहान, वन विभाग मसूरी एवं विकासनगर के एस.डी.ओ., जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल सिंह तथा मसराज पट्टी के प्रधान दीवान सिंह पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!