Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में 30 अगस्त को मोर्हरम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को किया गया है प्रतिबन्धित

  • भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार समस्त धार्मिक गतिविधियों में जनमानस का एकत्रित होना है प्रतिबन्धित।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 27 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु क्रियान्वित तालाबन्दी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा तालाबन्दी (लाॅकडाउन) की क्रमवार समाप्ति कर, नवीन मानक प्रचालन विधि (एस.ओ.पी.) में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत किसी भी धार्मिक स्थलों पर श्रद्वालुओं को एकत्रित होने पर प्रतिबन्ध है।
भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार समस्त धार्मिक गतिविधियों में जनमानस का एकत्रित होना प्रतिबन्धित है। उक्त गाइड लाईन के परिपालन में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में 30 अगस्त 2020 को मोर्हरम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को प्रतिबन्धित किया गया है। आदेश के उल्लंघन की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 व उत्तराखण्ड महामारी अधिनियम, विनियमन, 2020 महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं भारतीय दण्ड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं, जिनमें सम्पूर्ण ऋषिकेश क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, सम्पूर्ण मसूरी क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी मसूरी, सम्पूर्ण विकासनगर क्षेत्र (विशेषकर थाना सहसपुर) हेतु उप जिलाधिकारी विकासनगर, सम्पूर्ण चकराता/त्यूनी क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूनी, सम्पूर्ण डोईवाला क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी डोईवाला, सम्पूर्ण सदर क्षेत्र (विशेषकर थाना रायपुर क्षेत्र) हेतु उप जिलाधिकारी सदर, सम्पूर्ण देहरादून क्षेत्र (विशेषकर थाना पटेलनगर क्षेत्र) नगर मजिस्ट्रेटों देहरादून, सम्पूर्ण कालसी क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी कालसी को तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने तैनात किये गये सभी मजिस्टेªटों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मोहर्रम त्यौहार को शान्तिपूर्वक ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस अवसर पर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति नियमित व उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनाये रखने एवं अद्यतन स्थिति से अपर जिला मजिस्टेªट प्रशासनों तथा जिलाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिये ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!