Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण सेवा प्रदाताओं/हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस तैयार करने को लेकर आयोजित की गई बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित सभागार में कोविड-19 टीकाकरण सेवा प्रदाताओं/हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस तैयार करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राज्य सरकार द्वारा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं/हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस तैयार किया जाना है जिसका उपयोग भविष्य में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण हेतु प्रस्तावित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कि डाॅटाबेस तैयार करने हेतु कार्ययोजना तत्काल बनाई जानी है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर गठित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग, रेडक्रास, नगर निगम, समस्त नगर पालिका, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा गैर सरकारी संस्थायें (जो टीकाकरण कार्य करती हैं) टास्कफोर्स का सदस्य नामित किया गया है।

डाटबेस तैयार करने की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं/हेल्थ वर्कस का डाटाबेस, आँकड़ों का संकलन, स्ट्रेंथ एक्सेल बेस्ड टेम्पलेट्स को उपयोग में लिया जाना है तथा डाटाबेस तैयार हो जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कोविड-19 cvbms पर अपलोड किया जाएगा। डाटाबेस एकीकरण एवं संकलन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोडल स्वास्थ्य इकाई होगी, जो ग्रास रूट पर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत एवं निर्धारित प्रारूप में तैयार किया गया डाटाबेस जिला नोडल अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि से पूर्व संकलित डाटा अपलोड किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि डाटाबेस संकलन के उपरान्त सेवा प्रदाता द्वारा प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बीट कास्टेबल के माध्यम से थाना क्षेत्र के समस्त निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कार्मिकों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में योगदान देने वाले चिकित्सक, एएनएम, आशा, आँगनबाड़ी, जीएनएम, फार्माशिस्ट, लैब टैक्निशियन, वाहन चालक, लिपिक, एवं सफाई कर्मियों, सुरक्षा कर्मिकों का डटाबेस तत्काल तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त जनपद के निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों यथा सीएमआई, दून चिकित्सालय, हिमालयन हास्पिटल, मैक्स, सिनर्जी, कैलाश, फोर्टिज, वेलनेस, अरिहन्त, श्री महन्त इन्दिरेश हास्पिटल समेत सभी बड़े चिकित्सालयों के स्वास्थ्य कार्मिकों का डेटाबेस तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के डाटाबेस संकलन हेतु टेम्पलेट(Templet) के प्रारूप पर सभी जानकारियाँ केपिटल लेटर में भरी जायें, साथ ही ध्यान रखा जाए कि एक स्वास्थ्य कर्मी का डेटा एक ही स्थान पर हो, अलग न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्मिकों का डाटाबेस निर्धारित समयसीमा 28 अक्टूबर 2020 तक अपलोड करते हुए वैक्सीन के रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज आदि व्यवस्थायें करना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर हेल्थ केयर वर्कर्स का डेटाबेस तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दृश्य एवं श्रब्य के माध्यम से सामान्य जानकारियाँ दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, डी.एस.ओ डाॅ० राजीव दीक्षित, सीओ सुधीर सुयाल, समर्पण संस्था की डाॅ ० गीता खन्ना समेत डीपीओ अवधेष कुमार, डीपीआरओ एम जफरखान, डीईओ माध्यमिक वाई.एस. चैधरी, डीईओ प्राथमिक राजेन्द्र रावत, मुख्य नगर अधिकारी डाॅ० कैलाश जोशी समेत नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, रेडक्रास, सिविल सोसायटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!