Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की जिला समिति की ली बैठक

  • सभी सम्बन्धित विभाग पेयजल से सम्बन्धित कार्यों को धरातल पर गंभीरता से इम्प्लिमेंट करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, देहरादून। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की जिला समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जल संस्थान और पेयजल निगम से जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत किये गये कार्यों तथा थर्ड पार्टी द्वारा कार्यों की निगरानी की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित विभाग पेयजल से सम्बन्धित कार्यों को धरातल पर गंभीरता से इम्प्लिमेंट करें। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये पेयजल कार्यों की 5 बिन्दुओं पर 55 एलपीसीडी (लीटर पर कैपिटल परडे अर्थात लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) उपलब्धता के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 5 बिन्दुओं के अन्तर्गत कितने लोग 55 एलपीसीडी से कितने 55 एलपीसीडी से नीचे कितने 55 एलपीसीडी से उपर और कितने शून्य एलपीसीडी से लोग कवर हैं अर्थात लोगों को प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति कितना लीटर पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने दोनों विभागों को फिल्ड में जाकर धरातल पर वस्तुस्थिति के अनुरूप रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने थर्ड पार्टी के सदस्यों की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की निगरानी और कार्यों की गुणवत्ता रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन गाँवों का अभीतक विलेज एक्शन प्लान बनाना तथा विलेज सैनिटैशन कमेटी का गठन करना अवशेष है, वहाँ पर तत्काल दोनों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाते समय स्थानीय स्तर पर पेयजल के मल्टी स्त्रोत की स्थिति, ज्योग्राफिक कण्डिशन, जल की कुल उपलब्धता, स्त्रोत रिचार्ज की स्थिति इत्यादि विभिन्न पक्षों को ध्यान में रखकर ही डीपीआर बनायें। कहा कि गाँव में केवल एक ही स्त्रोत से कनैक्शन न लें बल्कि अलग-अलग स्त्रोतों की कैपिसिटी बढ़ाते हुए कार्य करें, जिससे पानी का संतुलित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने पम्पिंग योजना पर कम-से-कम फोकस करने और स्त्रोतों के रिचार्जिंग पर जोर देने को कहा। उन्होंने लोगों को पेयजल की गुणवत्ता, उसका संतुलित और सदुपयोग करने के सम्बन्ध में जन जागरूकता कैम्पेन चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की योजना में सक्रिय भागीदारी व सहयोग भी लें ताकि योजना को और बेहतर और कारगर बनाया जा सके। उन्होंने विभागों को निर्देश दिये कि गाँव में जो प्लम्बर, फीटर, इलैक्टीशियन, लौहार आदि पांरपरिक काम में सक्षम लोग हैं, उनकी पहचान कर उनकी सूची उपलब्ध करायें ताकि सेवायोजन विभाग के समन्वय से उनको स्कील्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान कर स्किल्ड प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, डाॅ डी.एस रावत, नितेश कौशिक, डाॅ० संजीव दत्ता, अधिशासी अभियन्ता मीसा सिंह, ए.पी. सिंह, के.सी. पैन्यूली, एस.के. बर्नाल, एच.सी. जोशी व एस.सी. तिवारी सहित सम्बन्धित सदस्य व कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!