Breaking News :
>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय खाद्यान निगम (FCI) गोदाम का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा आज जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय खाद्यान निगम (एफसीआई) गोदाम का औचक निरीक्षण कर खाद्यान के स्टाॅक एवं सप्लाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी, खाद्यान निंयत्रक अधिकारी व सहायकों को खाद्यान भण्डारण एवं वितरण का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के तहत् वितरण किये जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को देखा तथा इस दौरान उन्होंने स्टाॅक रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि खाद्यान का भण्डारण एवं स्टाॅक का विवरण अद्यतन रखा जाय। उन्होंने कहा कि यदि खाद्यान भण्डारण एवं वितरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में एक जगह पर खराब अनाज के पड़े बोरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर कार्मिकों ने बताया कि यह राशन अवैध रूप से सप्लाई के दौरान जब्त किया गया तथा यत्रतत्र फैले संग्रहित खाद्य सामग्री है, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त राशन को निदेशालय स्तर के माध्यम से समिति बनाकर नष्ट करने के निर्देश दिये ताकि इस खराब अनाज से गोदाम में सप्लाई हेतु रखी गई अन्य खाद्य सामग्री खराब न हों। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में रखे गये चावल, गेंहू एवं चीनी के बोरों का वजन कराया, जिनका वजन ठीक पाया गया।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि गोदाम में राशन के भण्डारण एवं वितरण प्रतिदिन रजिस्टर अद्यतन रखा जाय। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी खाद्यान गोदामों एवं विक्रेताओं को खाद्यान सामग्री जमाखोरी एवं कालाबाजारी न हो, इस पर पैनी नजर रखी जाय। उन्होंनें जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि विक्रेताओं एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों में मानसून सीजन के दृष्टिगत खाद्यान के भण्डारण एवं वितरण का कार्य समय से किया जाय ताकि खाद्यान सामग्री उपलब्धता जनमानस तक सरलता एवं समय पर पहुँच जाय। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत जिन लोगों एवं श्रमिक परिवारों के पास अपना घर/व्यवसाय नहीं हैं उन लोगों को अन्नपूर्णा राशन किट बनाकर वितरण करना सुनिश्चित किया जाय।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!