Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

DM डॉ० आर. राजेश कुमार एवं SSP जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त रूप से पैसिफिक मॉल एवं पल्टन बाजार का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)।

जनपद में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले कोविड वैक्सिनेशन मेला के दौरान वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर बनाए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त रूप से जनपद अवस्थित पैसिफिक मॉल एवं पल्टन बाजार का निरीक्षण किया।

जनपद में 18 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन मेला मनाया जा रहा है, जिसमें पैसिफिक माल्स, पल्टन बाजार सहित जनपद के मुख्य बाजारों में वाॅकिंग वैक्सीनेशन टीम द्वारा बाजारों में आने वाले व्यक्तियों, जिनकी दूसरी डोज लगनी है, को बाजारों शाॅपिंग के दौरान टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। इस अवधि में टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को स्कूटी, एलईडी, स्मार्ट फोन सहित कई आकर्षक प्राईज जितने का भी मौका मिलेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पल्टन बाजार में बिना मास्क के दुकान पर सामान बेच रहे दुकानदारों एवं बिना मास्क के आए लोगों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन-जिन दुकानों में गाईडलाईन का परिपालन नहीं हो रहा है तथा दुकानदारों एवं खरीदारी करने आए व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना है, ऐसी दुकानों को नोटिस तामिल करने के निर्देश जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा सड़कों पर बिना मास्क एवं हेलमेट के घूम रहे लोगों के चालान भी काटे। पल्टन बाजार में बिना लाईसेंस के यूनानी एवं आर्युेवेदिक दवा की दुकान संचालित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित दुकान का निरीक्षण किया जिसमें पाया दुकान स्वामी के पास न ही दवाई बिक्री करने का लाईसेंस है तथा न ही डिग्री है, जिस पर जिलाधिकारी ने दून यूनानी दवाखाना एवं हमदर्द दवाखाना को सील करने के आदेश उप जिलाधकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को दिए।

जिलाधिकारी ने डाॅ० आर. राजेश कुमार ने कहा कि त्यौहार का सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़-भाड़ की स्थिति है, ऐसे में आवश्यक है कि लोग बाजारों में मास्क पहनें तथा कोविड गाईड लाईन का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बाजारों में नियमित चैकिंग अभियान चलाए जायेंगे तथा मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चालान सहित निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवसायियों एवं जनपदवासियों से अुनरोध किया कोविड गाईडलाईन्स का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्यतः मास्क पहने।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने कहा कि बाजारों त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस विभाग के अधिकारियों को कोविड गाईडलाइन्स का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में अनियंत्रित खडे़ वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया बाजारों भीड़-भाड़ है जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आशारोड़ी चैकपोस्ट पर सैम्पलिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित चिकित्सा टीम एवं पुलिस के विभाग के कार्मिकों को अन्य राज्यों सें जनपद में आने वाले व्यक्तियों की सैम्पलिंग एवं बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं के वाहन में जाकर सैम्पल लेने तथा व्यवस्था बनाये जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार (आईएएस), अपर जिलाधिकारी वि/रा के.के. मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, तहसीलदार सदर दयाराम सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!