Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का किया लोकार्पण

[highlight]मुख्यमंत्री धामी ने माता मंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहनेऔर दीर्घायु की कामना की।[/highlight]

माता मंगला के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड को 14 डायलिसिस केंद्रों और 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड को 14 डायलिसिस केंद्रों और 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने माता मंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहनेऔर दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वे जन सेवा के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं। माता मंगला के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है।

सीएम धामी ने इसके लिए भोले जी महाराज और माता मंगला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान माता मंगला और भोले जी महाराज ने फाउंडेशन के माध्यम से अनेक सेवा के कार्य किये। स्वास्थ्य सुविधाओं और खाद्यान्न वितरण कर जन सेवा की गई।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डाॅo धन सिंह रावत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केंद्रों और सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कालेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबें दी हैं।

माता मंगला ने कहा, मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मुझे जितना भी समय मिले, मैं जन सेवा कर सकूं। जन समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। अगर प्रत्येक व्यक्ति एक-एक आदमी की मदद भी करता है तो यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी, जिन बच्चों की आज हम सेवा कर रहे हैं, कल वे अपने पैरो पर खड़े होंगे। यह आत्म सन्तुष्टि का भाव है। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, हंस फाउंडेशन के पदाधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!