Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

दिव्यांगो एवं बुजुर्गों की असमर्थता एवं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके आधार कार्ड घर पर ही बनाये जा रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 18 फ़रवरी, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। विगत शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय में लगाये गये जनता दरबार में तीन दिव्यांगजनों गीता देवी, लवेंदर क्वीरा एवं चित्रांश नेगी के परिजनों ने आधार कार्ड बनाने का अनुरोध किया था जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा को निर्देश कि वे तत्काल आधार पंजीकरण टीम को दिव्यांगों के घर ले जा कर आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री बंसल के निर्देशों के क्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा ने आधार पंजीकरण टीम को साथ लेकर चोरगलिया निवासी दिव्यांग गीता देवी का आधार कार्ड उनके घर पर जाकर बनवाया। इसी प्रकार क्वीरा गाॅव निवासी दिव्यांग लवेंदर क्वीरा एवं चित्रांश नेगी का आधार कार्ड भी उनके घर पहुॅचकर बनवाया।
दिव्यांगो के आधार कार्ड घर पर ही बनवाये जाने पर उनके परिजनों द्वारा जिलाधिकारी श्री बंसल एवं आधार टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि दिव्यांगो एवं बुजुर्गों की असमर्थता एवं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में भी कई बार जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर आधार टीम भेज कर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने बनवाये गए हैं। जिलाधिकारी श्री बंसल ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई दिव्यांग एवं बुजुर्ग आधार केंद्र आने में असमर्थ है तो वे DM-NAI-UA@NIC.IN अथवा EDMNAINITAL@GMAIL.COM पर ई- मेल कर जिलाधिकारी को आधार कार्ड बनवाये जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त तहसील नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, बेतालघाट, धारी, ओखलकाण्डा, खण्ड विकास कार्यालय कोटाबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया, नगर पालिका भवाली एवं राजकीय इंटर कालेज कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में जा कर भी आधार कार्ड में पंजीकरण एवं संशोधन करवा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!