Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भारत सरकार ने जामरानी बांध परियोजना को राष्ट्रीय योजना में किया शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 18 फ़रवरी, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जामरानी बांध परियोजना को अब पंख लगने शुरू हो गये हैं। भारत सरकार ने बहुप्रतीक्षित इस योजना को राष्ट्रीय योजना में शामिल कर लिया है। इस परियोजना मे सभी प्रकार के फंडिंग एशियन डप्लमैंट बैक (एडीबी) द्वारा की जायेगी। परियोजना का सतही तौर पर निरीक्षण करने के लिए एडीबी की छः सदस्यीय टीम विगत सोमवार से जामरानी क्षेत्र तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों मे भ्रमण पर रही। इस टीम में श्री अरनाउड क्यूहोशिश प्रिसिंपल वाटर रिसोर्स स्पेशलिस्ट एसएईआर, श्री ब्रान्डो एजिंल्स एसोशिएट इन्वायरमैंन्ट आफिसर एसएईआर, सुश्री मैरी एल होस्टिस वाटर रिसोर्स स्पेशलिस्ट एसएईआर,श्री फ्रांसिस्को रिचिआरडी इन्वायरमैन्ट स्पेशलिस्ट, श्री राजेश यादव सीनियर प्रोजेक्ट आफिसर नेशनल रिसोर्स एण्ड एग्रीकल्चर, श्री कृष्णा एस रौतेला एसोशिएट प्रोजेक्ट आफिसर आईएनआरएम दौरे पर रहेे। निरीक्षण के दौरान सिचाई महकमे के आला अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
मंगलवार की सुबह टीम सदस्यों द्वारा सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ अमृतपुर, गौलापार क्षेत्रों का भ्रमण किया। सदस्यों द्वारा आवश्यक जानकारियां एवं सूचनायें एकत्रित की गई, इसके उपरान्त दोपहर टीम सदस्यों की आयुक्त कुमायू मण्डल एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री राजीव रौतेला के एक महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त शिविर कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक जिलाधिकारी उधमसिह नगर डा0 नीरज खैरवाल तथा जिलाधिकारी नैनीताल श्री सविन बंसल भी मौजूद थे। टीम सदस्यों द्वारा आयुक्त से वार्ता कर दो दिन में किये गये प्रोजेक्ट के अध्ययन की चर्चा की।
आयुक्त श्री रौतेला ने बताया जामरानी प्रोजेक्ट कुमाऊं का ही नही उत्तराखण्ड का महत्वपूर्व प्रोजेक्ट है, इस परियाजना को परियावणीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना के वित्त प्रबंधन का जिम्मा सभालने वाले एडीबी के सदस्यों को अब तक स्थानीय प्रशासन द्वारा जामरानी बांध को लेकर किया गया होमवर्क और पूरा डाटा एडीबी की टीम को सौंपा गया है जो अब इसका सोशल इम्पैक्ट एसेसमेंट करते हुये आगे की कार्यवाही करेंगे। उन्होने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में सिचाई व पेयजल की दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित परियोजना जामरानी बांध मे तेजी से निर्माण कार्य प्रारम्भ हो इसके लिए एडीबी टीम को सभी डाटा सांैपा गया हैै। इसके साथ ही टीम सदस्यों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कुछ और आवश्यकतायेें और अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है, जिसे प्रशासन पूरा कर रहा है। श्री रौतेला ने कहा टीम सदस्यों द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। श्री रौतेला ने कहा कि धारा 11 तहत डूब क्षेत्र मे आने वाले लोगों की भूमि परियोजना कि लिए अधिकृत की जायेगी तथा प्रभावित लोगो को प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जनपद उधमसिह नगर के सितारंगज, खटीमा तथा चम्पावत के बनबसा कस्बों मे पुनःविस्थापित किया जायेगा। जल्द ही भविष्य में जामरानी परियोजना पर चरणबद्व तरीके से कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।
बैठक में विभागाध्यक्ष सिचाई मुकेश मोहन, मुख्य अभियन्ता सिचाई एमसी पाण्डे, अधीक्षण अभियन्ता संजय शुक्ला,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सुरेन्द्र सिह जंगपांगी, अपर जिलाधिकारी नजूल जगदीश चन्द्र काण्डपाल, भूमि आधिपत्य अधिकार एनएस नबियाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!