Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक

जनपद में 5 वर्ष में 10 डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य रखें, इसके लिए प्रत्येक वर्ष 2 पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करें : प्रभारी मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 जून 2024, देहरादून। प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 9948.10 लाख रूपये धनराशि का अनुमोदन किया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून सुबोध उनियाल द्वारा जिला योजना 2023-24 के कार्यों/प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को जलसंरक्षण, कृषि, उद्यान एवं रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगलों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु मानव को वनों एवं जंगलों से जोड़ा जाना आवश्यक है, इसके लिए वन पंचायतों में वन भूमि पर काश्त किये जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों /समिति के सदस्यों की माँग पर वन विभाग क्षेत्रान्तर्गत मार्गों के सुधारीकरण हेतु वन विभाग के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वन विभाग वन क्षेत्रों से लगे गाँव, आदि स्थानों में जंगली जानवरों से फसलों को बचाव एवं मानव संर्घ को कम किये जाने हेतु फैंसिंग कराने की माँग पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। समिति की बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारी को निर्देशित दिए कि जनपद में 5 वर्ष में 10 डेस्टिनेशन बनाने का लक्ष्य रखें, इसके लिए प्रत्येक वर्ष 2 पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को प्रस्तावित करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के अुनसार योजनाओं का चयन करते हुए उनका निर्धारित समयान्तर्गत प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा योजना व्यवहारिक हो तथा धरातल पर दिखें। बैठक में माननीय विधायकगणों, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्ताव माननीय प्रभारी मंत्री जी को दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी मंत्री एवं विधायकगणों द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनका परिपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा कर ली जाए कि व्यवहारिक एवं प्रभावी जिला योजना तैयार करते हुए योजना को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होनें बताया कि जनपद देहरादून की जिला योजना वर्ष 2023-24 को शत् प्रतिशत प्रगति रही है। उन्होंने माननीय प्रभारी मंत्री एवं बैठक में प्रतिभाग करने वाले सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने गत वर्ष जिला योजनान्तर्गत किये गए कार्यों की जानकारी से माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगणों को आवगत कराया, तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित जिला योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों द्वारा विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक कैन्ट सविता कपूर, माननीय विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, चकराता प्रीतम सिंह,डोईवाला बृजभूषण गैरोला, ब्लाक प्रमुख कालसी मठौर सिंह चौहान, चकराता श्रीमती निधि राणा, डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल,सहसपुर श्रीमती सीमा,रायपुर श्रीतमी ममता, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अनिता, रिहाना खातून, श्रीमती रीना रांगड़, सहित जनप्रतिनिधि एवं उनके प्रतिनिधि उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० विद्याधर कापड़ी, अधि०अभि० लोनिवि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पी.एस. भण्डारी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!