Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी के भटवाड़ी गाँव में नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण

मड़ूवा झिंगोड़ा उगायेंगे, उत्तराखण्ड को समृद्ध बनायेंगे : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की घोषणा।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 जून 2024, टिहरी/जौनपुर। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गाँव पहुँचे। जहाँ कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा भटवाड़ी गाँव के लिए की गई सामुदायिक भवन की घोषणा को पूर्ण करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गाँव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊँ और पुष्प-वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर माँ गौरजा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!